एक्सप्लोरर

पशुओं और ट्रेनों को सुरक्षित रखने के लिए मास्टर प्लान तैयार! पटरियों के किनारे होगा बाउंड्री वॉल का निर्माण

रेलवे ने मवेशियों और ट्रेनों को सुरक्षित रखने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है. अश्विनी वैष्णव ने इसके लिए मंजूरी भी दे दी है. अक्टूबर में ही मवेशियों के कारण 200 ट्रेन प्रभावित हुई हैं.

Indian Railway: इस साल 1 अप्रैल से देशभर में पटरियों पर कम से कम 2,650 मवेशियों की मौत हो चुकी है. यही कारण है कि अब रेलवे ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में पटरियों के साथ फेंसिंग करने का फैसला लिया है. इसमें से अधिकांश प्रयागराज स्थित उत्तर मध्य रेलवे के तहत उत्तर प्रदेश में हैं, जहां साल दर साल सबसे ज्यादा मौतें होती हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार (16 नवंबर) को कहा कि अगले पांच या छह महीनों में रेलवे पटरियों के किनारे लगभग 1,000 किलोमीटर लंबी बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाएगा.

अक्टूबर के पहले नौ दिनों में पटरियों पर मवेशियों के हिट होने से 200 ट्रेनें प्रभावित हुईं. उनमें नई लॉन्च की गई सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है. रेल मंत्री वैष्णव ने कहा, "हम बाउंड्री वॉल बनाने के मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि हम दो अलग-अलग डिजाइन देख रहे हैं और हमने एक को मंजूरी दे दी है, जो एक मजबूत दीवार है. 

पारंपरिक चारदीवारी से क्या समस्या है?

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पारंपरिक चारदीवारी मवेशियों के भाग जाने की समस्या का समाधान नहीं करेगी और केवल आसपास के ग्रामीणों को प्रभावित करेगी. 2021-22 में देशभर से रेलवे ने 26,000 मवेशियों को भगाने के मामले दर्ज किए थे. रेलवे सुरक्षा आयुक्त के निर्देश के अनुसार, अगर कोई ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की गति से पार करती है तो पटरियों को कवर करना आवश्यक है.

लोहे की बाड़ों से नहीं मिला कोई खास फायदा

इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस समय कई इनोवेटिव डिजाइन पर विचार किया जा रहा है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि फेंसिंग लगाने के पिछले अनुभव रेलवे के लिए सुखद नहीं रहे हैं-लोहे की बाड़ें तोड़ी जाती हैं. कभी-कभी चोरी भी हो जाती हैं. उधर, ग्रामीणों को भी बाड़ लगाना पसंद नहीं है, जिसे वे मुक्त आवाजाही में बाधा के रूप में देखते हैं. इसके अलावा, कई बार मवेशी भी बाड़ में फंस जाते हैं.

कहां-कहां होगा निर्माण?

चारदीवारी के निर्माण के लिए पहचाने गए हिस्सों में उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे के खंड शामिल हैं - झांसी मंडल (वीरांगना लक्ष्मीबाई-ग्वालियर खंड); प्रयागराज मंडल (पंडित दीन दयाल उपाध्याय-प्रयागराज खंड), मुरादाबाद मंडल (आलम नगर से शाहजहाँपुर), और लखनऊ मंडल (आलम नगर से लखनऊ).

ये भी पढ़ें- गुजरात में 58 फीसदी मुसलमानों का वोट झटक सकते हैं केजरीवाल, सर्वे के ये आंकड़े उड़ा रहे BJP-कांग्रेस की नींद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget