एक्सप्लोरर

गडकरी ने सुनाया किस्सा, कांग्रेस में शामिल होने की सलाह पर कहा था- 'कुएं में कूदकर जान देना ज्यादा पसंद करूंगा'

Nitin Gadkari News: कांग्रेस को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी बनने के बाद से कई बार टूट चुकी है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि निजी लाभ के लिए कांग्रेस ने कई शैक्षणिक संस्थान खोले.

Nitin Gadkari On Congress: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस (Congress) में शामिल होने के सवाल से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शुक्रवार (16 जून) को कहा, "एक बार एक नेता ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने की सलाह दी थी. जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वह उस पार्टी में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाएंगे."

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के 60 साल के शासन में हुए कामों की तुलना में बीजेपी सरकार ने पिछले नौ सालों में देश में दोगुना काम किया है. नितिन गडकरी ने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को महाराष्ट्र के भंडारा में एक सभा को संबोधित करते हुए ये बात कही. इस दौरान उन्होंने बीजेपी में अपने शुरुआती दिनों को याद किया और पार्टी के अब तक के सफर पर भी बात की. 

नितिन गडकरी को किस नेता ने दी थी ये सलाह

नितिन गडकरी ने कांग्रेस के दिवंगत नेता श्रीकांत जिचकर की ओर से उन्हें दी गई सलाह को याद किया. उन्होंने कहा, "जिचकर ने एक बार मुझसे कहा था कि आप एक बहुत अच्छे पार्टी कार्यकर्ता और नेता हैं. अगर आप कांग्रेस में शामिल हो जाते हैं, तो आपका भविष्य बहुत उज्ज्वल रहेगा, लेकिन मैंने उनसे कहा था कि मैं कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा क्योंकि मेरा बीजेपी और उसकी विचारधारा में मजबूत भरोसा है. इसलिए मैं इसके लिए काम करना जारी रखूंगा." 

पीएम मोदी की तारीफ की

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमें अपने देश के लोकतंत्र के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए. हमें भविष्य के लिए अतीत से सीखना चाहिए. अपने 60 सालों के शासन के दौरान कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन अपने निजी लाभ के लिए उसने कई शैक्षणिक संस्थान खोले." उन्होंने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के दृष्टिकोण के लिए पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि देश का भविष्य बहुत उज्ज्वल है. 

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें- 

'घटिया राजनीति के लिए मां सीता और राम का अपमान', AAP ने फिल्म आदिपुरुष पर जाहिर की नाराजगी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget