एक्सप्लोरर

Scindia On Congress: '...जनता की खड़ी की खाट', ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर कसा तंज

Karnataka Free Electricity Scheme: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य में गृह ज्योति योजना शुरू कर दी है, लेकिन साथ ही बिजली दरों में बढ़ोतरी भी की है.

Jyotiraditya Scindia On Karnataka Congress: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस (Congress) पर कर्नाटक (Karnataka) में बिजली के रेट बढ़ाने को लेकर तंज कसा है. सिंधिया ने मंगलवार (6 जून) को ट्वीट किया, "कांग्रेसी प्रपंच: चुनाव से पहले मुफ्त 200 किलो वॉट, चुनाव के बाद जनता की खड़ी की खाट." कांग्रेस ने हाल ही में संपन्न हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में 200 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया था. 

इसी को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को घेरा है. इससे पहले बीजेपी ने सोमवार (5 जून) को कर्नाटक के पशुपालन मंत्री के. वेंकटेश के बयान और बिजली दरों में बढ़ोतरी के मसले को लेकर जोरदार प्रदर्शन भी किया था. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, वेंकटेश ने कहा था कि अगर भैंसों को काटा जा सकता है तो गायों को क्यों नहीं. वेंकटेश ने शनिवार को मैसूरु में कर्नाटक गोवध निवारण और मवेशी संरक्षण अधिनियम, जिसे गोहत्या रोधी कानून के रूप में भी जाना जाता है, का जिक्र करते हुए कहा था कि सरकार कानून पर फिर से विचार करेगी. 

गृह ज्योति योजना की शुरू, बिजली दर भी बढ़ाईं

कांग्रेस ने कर्नाटक में अपना वादा पूरा करते हुए 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने वाली गृह ज्योति योजना शुरू कर दी है. किराए पर रहने वाले लोगों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा. हालांकि सरकार ने बिजली दरों में 2.89 रुपये प्रति यूनिट की वृद्धि भी की है. अगर कोई 200 यूनिट स्लैब से ज्यादा बिजली खर्च करेगा तो उन्हें 2.89 रुपये प्रति यूनिट की अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा. ये दर इसी महीने से लागू होगी. 

बीजेपी ने कर्नाटक सरकार को घेरा

बीजेपी ने राज्य में बिजली दरों में वृद्धि करने को लेकर कांग्रेस सरकार की निंदा की है. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियां परस्पर विरोधी हैं, जहां वह मुफ्त में बिजली दे रही है, वहीं दूसरी ओर उसने बिजली दरों में बढ़ोतरी कर दी है. 

ये भी पढ़ें- 

Odisha Train Accident: कोरोमंडल एक्सप्रेस को जाना था सीधा, फिर क्यों गई लूप लाइन पर? हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget