एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में लगेगा AAP को झटका? बीजेपी ने तैयार किया प्लान, अनुराग ठाकुर ने कही ये बात

Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार का जादू कम हो रहा है. उन्होंने दिल्ली नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान यह महसूस किया.

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई की कार्यकारी समिति की दो दिवसीय बैठक के दौरान शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2025 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. यह दो दिवसीय बैठक शनिवार को संपन्न हुई.

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों तक पहुंचने और दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के कथित भ्रष्टाचार और गलत कामों का पर्दाफाश करने को भी कहा. दूसरे दिन कार्यकारी बैठक आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित की गई. ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी की दिल्ली इकाई के पास शहर में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट और अराजक अरविंद केजरीवाल सरकार के शासन को समाप्त करने के लिए पर्याप्त कार्यकर्ता और सक्षम नेतृत्व है.

दिल्ली में कम हो रहा है केजरीवाल का जादू

उन्होंने दावा किया कि शहर के निवासियों पर अरविंद केजरीवाल सरकार का जादू कम हो रहा है. ठाकुर ने कहा कि उन्होंने हाल में दिल्ली नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान यह महसूस किया. उन्होंने ने कहा, हमें राष्ट्रीय राजधानी में नरेन्द्र मोदी सरकार के माध्यम से किए गए कार्यो के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करनी है और जीत हमारी होगी,

पहले 2024 के लोकसभा चुनाव में और फिर 2025 के विधानसभा चुनाव में केंद्र द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि देश में पिछले आठ वर्षों में दिल्ली में सड़क के बुनियादी ढांचे से लेकर प्रदूषण से लड़ने के लिए एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू की गई हैं.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली को एफएएमई योजना के तहत 150 इलेक्ट्रिक बसें दी हैं. कोरोना काल से सरकार दिल्ली के 60 लाख से अधिक गरीब प्रवासियों के लिए फ्री राशन दे रही है. आद हम दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को उखाड़ फेंकने का नया संकल्प लेते है.

ये भी पढ़ें-

Batla House Encounter: दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर में शामिल आतंकी की मौत, इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा को मारी थी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget