एक्सप्लोरर

सुषमा स्वराज की फटकार से बौखलाए पाक ने उगला जहर, कहा- भारत अमन के बजाए घरेलू राजनीति को देता है तरजीह

UNGA 73rd session: संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुषमा स्वराज ने कहा है कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने में माहिर है. उन्होंने कहा कि 9/11 का मास्टर माइंड मारा गया लेकिन 26/11 का मास्टर माइंड खुला घूम रहा है.

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की फटकार से पाकिस्तान तिलमिला गया है. बौखलाहट में पाकिस्तान अब झूठ का जहर उगल रहा है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के खिलाफ अपनी खुन्नस निकालते हुए कहा कि भारत अमन की बातचीत के बजाए घरेलू राजनीति को तरजीह देता है.

विदेश मंत्रिस्तरीय वार्ता रद्द किये जाने पर कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ सभी मुद्दों पर बातचीत करना चाहता था लेकिन नई दिल्ली ने ‘‘शांति पर राजनीति को’’ तरजीह देते हुए वार्ता रद्द कर दी. संयुक्त राष्ट्र के मंच से भी पाकिस्तान कश्मीर का राग अलापना नहीं भूला. कुरैशी ने अपने भाषण में कहा, ''हम गंभीर और व्यापक वार्ता के जरिये विवादों का समाधान चाहते हैं जिसमें चिंता के सभी मुद्दे शामिल हों.''

पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की भी दी कुरैशी ने कहा, ''भारत गाहे-बगाहे लाइन ऑफ कंट्रोल पर सीज़फायर तोड़ता रहता है. हम यह बता दें कि पाकिस्तान के सब्र का इम्तेहान न लिया जाए. भारत ने अगर LOC को लांघा या लिमिटेड वॉर जैसी हिमाकत की तो उसे भरपूर पलटवार को झेलना होगा. दक्षिण एशिया में परमाणु संतुलन की बात की जाती है लेकिन पाकिस्तान का क्रेडिबल मिनिमम डेटेरेन्स का तकाजा है कि वो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल न करने की गारंटी नहीं दे सकता.'' ना दुआ, ना सलाम: SAARC मीटिंग में पाक विदेश मंत्री का भाषण सुने बिना निकलीं सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज ने जमकर लताड़ा संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आतंकवाद के मुद्दे पर पड़ोसी देश पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई. सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान की सच्चाई पूरी दुनिया के सामने रखी. उन्होंने कहा कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने में माहिर है. सुषमा ने यह भी कहा कि 9/11 का मास्टर माइंड मारा गया, लेकिन 26/11 का मास्टर माइंड खुला घूम रहा है. बता दें कि सुषमा स्वराज ने अपना पूरा भाषण हिंदी में दिया.

सुषमा स्वराज ने कहा, ''हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने में माहिर है. भारत के लिए सबसे दुख की बात यह है कि पड़ोसी देश से आतंकवाद की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.'' उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान का चेहरा पूरी दुनिया ने पहचान लिया है, हर बार पाकिस्तान की वजह से ही दोनों देशों के बीच वार्ता में दिक्कत आई है, 26/11 का मास्टर माइंड आतंकी हाफिज सईद आज भी पाकिस्तान में खुला घूम रहा है.''

सुषमा स्वराज ने आगे कहा, ''भारत ने लगातार प्रयास किए हैं कि दोनों देशों के बीच वार्ता का माहौल बने पर आतंक के वातावरण में क्या भारत-पाकिस्तान के बीच सही बातचीत हो सकती है? ये संभव नहीं है.'' उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान आतंकवादियों की तस्वीर लगे डाक टिकट निकालता है, भारत आतंकियों की करतूतों को कब तक नजरंदाज कर सकता है, ऐसा ही चलता रहा तो आतंकवाद का दावानल सबको निगल जाएगा.''

पाकिस्तान में स्वतंत्रता सेनानी कहे जाते हैं आतंकी- सुषमा स्वराज सुषमा स्वराज ने कहा, ''पाकिस्तान में आतंकी स्वतंत्रता सेनानी कहे जाते हैं, पाकिस्तान की हरकतें नहीं रोकी गईं तो आतंकवाद की आग में पूरी दुनिया जलेगी.'' आपको बता दें कि इससे पहले सुषमा स्वराज ने डोनेशिया में आए भूकंप और सुनामी पर दुख जताया और भारत की तरफ से हरसंभव सहायता का वादा किया. इस दौरान उन्होंने पूरी दुनिया के सामने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान भी किया.

सुषमा स्वराज का भाषण देखें-

यह भी पढ़ें-

पुलिस विभाग में ही नौकरी चाहती हैं पुलिस की गोली का शिकार बने विवेक की पत्नी कल्पना

कांग्रेस में जाने की खबरों के बीच बोले तारिक अनवर- सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठाना गलती थी

यूपी पुलिस ने किया 'आम आदमी का एनकाउंटर', योगी बोले- जरूरत पड़ने पर CBI जांच भी कराएंगे

Asia Cup Final: भारत ने आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को हराकर 7वीं बार जीता एशिया कप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget