एक्सप्लोरर

Dawood Ibrahim News: कौन है दाऊद इब्राहिम की दूसरी बीवी, एक-दो नहीं अंडरवर्ल्‍ड डॉन के हैं पूरे 13 नाम

दाऊद इब्राहिम को लेकर उसके भांजे अलीशाह पारकर ने बताया कि दाऊद पाकिस्तान के कराची शहर में रहता है. उसकी पहली बीवी मेहजबीन रिश्तेदारों के साथ कॉनटेक्ट में है, लेकिन दाऊद इब्राहिम नहीं.

जहर दिए जाने की खबर के बाद मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम सुर्खियों में है. रिपोर्ट्स में बताया गया कि पाकिस्तान के कराची के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और हालत बहुत नाजुक है. सालों से भारत की खुफिया एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक रहे दाऊद की दो बीवियां हैं. दाऊद ने इसी साल जनवरी महीने में पाकिस्तान की पठान महिला से दूसरी शादी की थी. यह खुलासा भारत की नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) से दाऊद के भांजे और हसीना पारकर के बेटे अलीशाह पारकर ने किया था.

अलीशाह ने बताया कि दाऊद की पहली बीवी महजबीन वॉट्सएप पर सबके साथ कॉन्टेक्ट में है. अलीशाह इब्राहिम ने यह भी बताया था कि जो दाऊद इब्राहिम कहता है कि उसने दूसरी शादी करने के लिए अपनी पहली बीवी से तलाक ले लिया है, ये सभी दावे झूठे हैं. अलीशाह ने यह भी बताया था कि दाऊद इब्राहिम अब कराची में रहने लगा है और उसको नया पता है- अब्दुल्ला गाजी बाबा दरगाह के पीछे, राहिम फाकी के पास डिफेंस एरिया. 

दाऊद की तीन बेटियां
अलीशाह ने यह भी बताया था कि उसकी जुलाई, 2022 में मेहजबीन से मुलाकात हुई थी और वह त्योहारों पर इन लोगों से बात करती है. हालांकि, दाऊद इब्राहिम किसी के भी साथ कॉनटेक्ट में नहीं है. अलीशाह ने बताया कि मेहजबीन और दाऊद इब्राहिम की तीन बेटियां हैं. उनका नाम मारुख, मेहरीन और मजिया है और एक बेटा है, जिसका नाम मोहिन नवाज है. अलीशाह ने बताया कि दाऊद इब्राहिम, हाजी अनीस उर्फ अनीस इब्राहिम शेख और मुमताज राहिम फाकी के साथ उनके परिवारों के साथ कराची में रहता है. 

मोस्टवांटेड एक, नाम अनेक
एस. हुसैन जैदी की किताब में दाऊद के 13 नामों के होने का दावा किया गया. शुरुआत में उसे 'मुच्छड़' के नाम से जाना जाता था. भारत से भागने के बाद से दाऊद लगातार अपना नाम और पहचान बदलता रहा है. बताया गया कि कई बार उसने चेहरे की सर्जरी भी कराई है. उसके 13 नामों में एक नाम शेख दाऊद हसन भी शामिल है, जिससे वह पाकिस्तान में जाना जाता है. इसके अलावा, डेविड या भाई भी उसके नामों में शुमार है. जब भारत में फोन करता है तो हाजी साहब या फिर अमीर साहब के नाम से बात करता है. फिलहाल वह हाजी सलीम और हाजी दाऊद के नाम से पाकिस्तान से ड्रग्स सप्लाई करता है.

यह भी पढ़ें:-
जिहादी आतंकी ग्रुप्स पर NIA की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण भारत में 19 ठिकानों पर की छापेमारी, महाराष्ट्र से एक संदिग्ध अरेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget