एक्सप्लोरर

'राम, हनुमान पर BJP का पेटेंट नहीं...', अपनी ही पार्टी पर उमा भारती का तीखा कमेंट

Uma Bharti: उमा भारती ने लोधी समुदाय के एक कार्यक्रम में कहा कि वह बीजेपी की वफादार सिपाही हैं लेकिन उनके समुदाय के लोगों को अपने हितों के आधार पर फैसला लेना चाहिए.

Uma Bharti Remark On BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सीनियर नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharati) ने भगवान राम को लेकर अपनी ही पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के पास भगवान राम, हनुमान या हिंदू धर्म पर पेटेंट नहीं है. कोई भी उन पर विश्वास कर सकता है. उमा भारती ने कहा कि राम, तिरंगा, गंगा और गाय में विश्वास बीजेपी (BJP) ने तय नहीं किया है, बल्कि यह उनके अंदर पहले से ही था. अंतर इतना है कि हमारी आस्था राजनीतिक लाभ से परे है.

उमा भारती ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने के लिए धारा 370 को रद्द करने के बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के फैसले को सही ठहराया. साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि भारत कहां टूट रहा है? हमने धारा 370 को खत्म कर दिया है. जो देश को तोड़ रहा था वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) था. राहुल गांधी को इस यात्रा को पीओके ले जाना चाहिए.

उमा भारती के बयान से बढ़ी BJP की टेंशन

उमा भारती ने लोधी समुदाय के एक कार्यक्रम में कहा कि वे अपने हित को ध्यान में रखकर किसी भी पार्टी को वोट देने के लिए स्वतंत्र हैं. उनकी इस बयानबाजी ने पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है. उन्होंने अपने समुदाय के विवाह योग्य लड़के-लड़कियों के एक सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि वह बीजेपी की वफादार सिपाही हैं लेकिन उनके समुदाय के लोगों को अपने हितों के आधार पर फैसला लेना चाहिए.

उन्होंने कहा, "मैं आऊंगी, मैं अपनी पार्टी के मंच पर आऊंगी, मैं वोट मांगूंगी. मैं कभी नहीं कहती कि लोधी हो तो बीजेपी को वोट दो. मैं सभी से बीजेपी को वोट देने के लिए कहती हूं क्योंकि मैं अपनी पार्टी की एक वफादार सिपाही हूं लेकिन मैं आपसे थोड़ी उम्मीद करूंगी कि आप पार्टी के वफादार सिपाही बनेंगे.'' उन्होंने आगे कहा कि आपको अपने आसपास और अपनी पसंद को देखना होगा. उमा ने आगे कहा कि अगर आप पार्टी कार्यकर्ता या पार्टी के मतदाता नहीं हैं तो आपको अपने लिए फैसले लेने होंगे. उन्होंने कहा, "हम प्यार के बंधन में हैं लेकिन मेरी तरफ से आप राजनीतिक बंधन से पूरी तरह आजाद हैं."

उमा ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा

यह कोई पहली बार नहीं है जब उमा भारती के बयान ने बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं. कुछ दिन पहले भी उमा भारती ने मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ शराबबंदी को लेकर मोर्चा खोला था. मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग करके उन्होंने अपनी ही पार्टी की शिवराज सरकार के लिए मुश्किल खड़ी कर दी थी. हाल ही में उन्होंने मध्य प्रदेश में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध की मांग को लेकर एक शराब की दुकान पर पत्थर भी फेंके थे. जिसे लेकर वह काफी सुर्खियों में भी आई थीं.

इसे भी पढ़ेंः-

COVID 19: क्या भारत में आएगी कोरोना की एक और लहर? ABP न्यूज़ पर एक्सपर्ट्स ने दिए तमाम सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget