एक्सप्लोरर

Graduation New Rules: यूजीसी जल्द जारी करेगा नए नियम, अब ग्रेजुएशन के लिए समय की बंदिश नहीं, एक साल की पढ़ाई पर भी मिलेगा सर्टिफिकेट

UGC New Rules: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार तैयार किए गए ‘चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों के लिए पाठ्यक्रम और क्रेडिट फ्रेमवर्क’ के मसौदे को सोमवार को अधिसूचित किए जाने की संभावना है.

UGC New Guidlines 2022: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए नए नियम तैयार कर लिए हैं. यूजीसी की ओर से तैयार किए गए नये नियमों के मसौदे के अनुसार, अब छात्र तीन के बजाय चार साल की पढ़ाई पूरी करने पर ही स्नातक की ‘ऑनर्स’ डिग्री हासिल कर सकेंगे. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार तैयार किए गए ‘चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों के लिए पाठ्यक्रम और क्रेडिट फ्रेमवर्क’ के मसौदे को सोमवार को अधिसूचित किए जाने की संभावना है.

नए सत्र में बदलाव संभव

 ‘छात्र 120 क्रेडिट (अकादमिक घंटों की संख्या के माध्यम से मापा जाता है) पूरा होने पर तीन साल में स्नातक डिग्री और 160 क्रेडिट पूरा होने पर चार साल में स्नातक ऑनर्स की डिग्री प्राप्त करने में सक्षम होंगे.’ यूजीसी के इस मसौदे में कहा गया है, ‘अगर छात्र शोध विशेषज्ञता के लिए जाना चाहते हैं, तो उन्हें अपने चार साल के पाठ्यक्रम में एक शोध परियोजना शुरू करनी होगी. इससे उन्हें शोध विशेषज्ञता के साथ ऑनर्स की डिग्री मिलेगी.’ फिलहाल छात्रों को तीन साल के स्नातक कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद ऑनर्स डिग्री मिलती है. पर नए सत्र से इसके बदलने की पूरी संभावना है.

4 साल का स्नातक करने पर ही पीजी में दाखिला

नए मसौदे के तहत अब स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन कोर्स पूरा करने लिए समय की बाध्यता नहीं रहेगी. छात्र बचे हुए कोर्स को 10 साल बाद भी पूरा कर सकेंगे. वर्तमान में कोर्स पूरा करने के लिए समय निर्धारित है. वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन के पहले साल के कोर्स को अंडर ग्रेजुएट के चौथे सत्र में शामिल किया जाएगा. इसकी वजह से ग्रेजुएशन का कोर्स अब तीन की बजाय चार साल का हो जाएगा.

बीच में पढ़ाई छोड़ने पर भी डिग्री

नए नियम की एक और खास बात ये है कि अगर कोई स्टूडेंट्स बीच में पढ़ाई छोड़ता है तो उसके बाद भी उसे प्रमाण पत्र दिया जाएगा. मान लीजिए ग्रेजुएशन कर रहे एक स्टूडेंट ने पहले सत्र में पढ़ाई छोड़ दी तो उसे सर्टिफिकेट दिया जाएगा. अगर वह दूसरे सत्र को करके छोड़ता है तो तो डिप्लोमा मिलेगा. तीन साल बाद पढ़ाई छोड़ने पर बैचलर की डिग्री मिल जाएगी. चौथे साल की पढ़ाई पूरी करने पर बैचलर रिसर्च की डिग्री दी जाएगी.

ये भी पढ़ें

Government Formation: हिमाचल में सीएम पर सस्पेंस बरकरार, आलाकमान करेगा फैसला, गुजरात में आज BJP विधायक दल की बैठक | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget