महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: अगले दो दिनों में होगी बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की आधिकारिक घोषणा- उद्धव ठाकरे
जब उद्धव ठाकरे से ये पूछा गया कि अगर राज्य में एनडीए की सत्ता आती है तो क्या आदित्य ठाकरे मुख्यमंत्री होंगे, उन्होंने इस सवाल को टाल दिया. सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि विस्तृत चर्चा के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा.

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा में चुनाव में गठबंधन को ‘अटल’ करार दिये जाने के कई दिन बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि राज्य में बीजेपी के साथ गठबंधन की आधिकारिक घोषणा अगले दो दिनों में कर दी जाएगी. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अक्टूबर में होने वाले इस चुनाव के लिए उनकी पार्टी और बीजेपी के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले को विस्तृत चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा.
ठाकरे ने इन सवालों का जवाब भी टाल दिया कि राज्य में एनडीए के सत्ता में लौटने की स्थिति में युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे मुख्यमंत्री होंगे. गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने मुंबई में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में वादा किया था कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए उनका गठबंधन ‘अटल’ है.
उद्धव ने उपनगरीय आवास में एनसीपी विधायक अवधूत तटकरे के शिवसेना में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ चीजों पर काम किया जा रहा है. बीजेपी और शिवसेना के संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा अगले एक-दो दिनों में कर दी जाएगी.’’
उधर आज विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी और शिवसेना की बैठक हुई. कुछ दिनों से सीटों को लेकर हालत बन-बिगड़ रहे थे. ऐसे में बीजेपी की तरफ से बीजेपी की तरफ से भूपेंद्र यादव मुंबई पहुंचे. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस और भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में बीजेपी के चुनाव समिति की बैठक हुई. इस बैठक में गठबंधन में सीट बंटवारे का जायजा लिया गया. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने (बीजेपी-160 शिवसेना- 110 मित्र पक्ष - 18 का) फॉर्मूला शिवसेना के सामने रखा जिसे शिवसेना मंज़ूर नहीं किया. शिवसेना चाहती है कि उन्हें कम से कम 125 सीटें दी जाए लेकिन बीजेपी इस मानने के लिए तैयार नहीं है. सूत्र बताते हैं कि 11-12 सितंबर को मुंबई में गठबंधन के सीट बंटवारे का ऐलान हो जाएगा.
यह भी देखें
Source: IOCL



























