एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे के घर पर हमले की प्लानिंग, मुंबई पुलिस को अज्ञात शख्स ने किया फोन

Uddhav Thackeray House: मुंबई पुलिस को पहले भी इस तरह की जानकारी मिलती रही है, जो कई बार फर्जी साबित हुई है. हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Uddhav Thackeray: शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित घर के बाहर बड़ा कांड होने की आशंका जताई गई है. मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात शख्स ने जानकारी दी है कि उद्धव ठाकरे के घर के बड़ा कांड होने वाला है. इस जानकारी के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि कोई भी अनहोनी नहीं हो पाए.

दरअसल, मुंबई पुलिस को फोन करने वाले शख्स ने दावा किया है कि जब वह मुंबई से गुजरात जाने वाली ट्रेन में सफर कर रहा था, तो उसे वक्त उसने 4-5 मुस्लिम व्यक्तियों को उद्धव ठाकरे को लेकर बात करते हुए सुना. शख्स ने यह भी दावा किया है कि ये मुस्लिम यात्री उर्दू भाषा में बात कर रहे थे. उसने बताया कि ये सभी मुंबई के मोहम्मद अली रोड पर रूम रेंट लेकर रहने की बात कर रहे थे. इस जानकारी के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

पहले भी मिल चुकी है घर उड़ाने की धमकी

वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उद्धव ठाकरे सितंबर 2020 में जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे तो उस वक्त भी उनके घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. धमकी देने वाले शख्स ने फोन कर खुद को भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम का साथी बताया था. उसने दुबई से फोन किया था. पुलिस ने उस वक्त बताया था कि मातोश्री के फोन नंबर पर दो बार कॉल किया गया और उसे उड़ाने की धमकी दी गई. उस वक्त भी पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी. 

दरअसल, अक्सर ही राजनेताओं के घरों पर हमले या उन्हें जान से मारने की धमकी देने के मामले सामने आते रहते हैं. आमतौर पर इस तरह के केस सामने आने पर पुलिस मामले की जांच में जुट जाती है. इतिहास को देखते हुए पुलिस बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतती है. हालांकि, ज्यादातर मामलों में इस तरह की घटनाएं फर्जी होती हैं. पुलिस ने कई बार इस तरह के फर्जी कॉल करने वाले लोगों को पकड़ा भी है. इनमें से ज्यादातर अपना नाम बनाने के लिए ऐसा करते हैं. 

यह भी पढ़ें: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए प्रधानमंत्री की कुर्सी अब दूर की कौड़ी है?

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget