एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे ने दाखिल किया नामांकन, जानिए महाराष्ट्र CM की कितनी है कुल संपत्ति

विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के साथ ही उद्धव ठाकरे की संपत्ति का खुलासा हो गया है. उद्धव ठाकरे के पास 143 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और सत्तारूढ़ गठबंधन के चार अन्य प्रत्याशियों ने 21 मई को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र भरा. मुख्यमंत्री वर्तमान में राज्य विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. ठाकरे ने यहां चुनाव अधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा. उनके साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे, पुत्र आदित्य ठाकरे और शिव सेना से राज्यसभा सदस्य संजय राउत मौजूद थे.

महाराष्ट्र विधान परिषद के उपाध्यक्ष नीलम गोर्हे ने भी शिवसेना से नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके अतिरिक्त NCP नेता शशिकांत शिंदे और अमोल मितकारी और कांग्रेस के राजेश राठौड़ ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया. राज्य विधान परिषद की नौ सीटों के लिए 21 मई को चुनाव होगा. सत्तारूढ़ गठबंधन महा विकास आघाड़ी ने अपने पांच प्रत्याशियों को उतारा है. विधान परिषद के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का निर्विरोध चुना जाना तय है क्योंकि कांग्रेस ने रविवार को अपने एक प्रत्याशी का नाम वापस लेने की घोषणा की थी.

कितनी है उद्धव ठाकरे की संपत्ति

विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के साथ ही उद्धव ठाकरे की संपत्ति का खुलासा हो गया है. उद्धव ठाकरे के पास 143 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है. किन्तु इतने अमीर होते हुए भी उनके पास अपनी खुद की कार नहीं है.

हलफनामें के मुताबिक उद्धव ठाकरे के पास कुल 24.14 करोड़ की चल संपत्ति है. उनकी पत्नी रश्मी के पास 36.16 करोड़ की चल संपत्ति है. कुल चल संपत्ति उन्होंने 61.68 करोड़ है. वहीं अचल संपत्ति की बात की जाए तो उद्धव के पास 37.93 करोड़ की संपत्ति है तो वहीं उनकी पत्नी रश्मी के पास 28.92 करोड़ की अचल संपत्ति है. कुल अचल संपत्ति 66.85 करोड़ है.

वहीं उद्धव ठाकरे के ऊपर 4.06 करोड़ी की लाइबलिटी है. जबकि पत्नी पर 11.44 करोड़ की देनदारी है. इसके अलावा हलफनामें में उद्धव ठाकरे ने जानकारी दी है कि बांद्रा के मातोश्री बंग्ले में उनकी 75 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. हिस्सा है. वहीं उनके खिलाफ 23 क्रिमिनल केस पेंडिंग है. उनके पास कोई गाड़ी उनके नाम पर नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget