एक्सप्लोरर

Udaipur Murder Case: हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त के किनसे संबंध? कन्हैयालाल मर्डर केस में सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी से किया सवाल

Udaipur Murder Case: उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांंड मामले को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने कहा मुख्य आरोपी के बीजेपी के साथ संबंध पर पार्टी को जवाब देना चाहिए.

Ashok Gehlot On Udaipur Murder Case: राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) में कन्हैयालाल (Kanhaiyalal) की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. एनआईए (NIA) और पूलिस लगातार मामले की जांच कर रही है तो वहीं सियासत भी जारी है. सोमवार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कन्हैयालाल हत्या मामले पर बात करते हुए बीजेपी के नेताओं का अभियुक्त के साथ संबंध होने के आरोपों पर कहा कि पार्टी को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. 

दरअसल, गिरफ्तार आरोपियों में एक शख्स की पहचान रियाज़ अटारी के नाम से हुई है. रियाज की गिरफ्तारी के बाद उसकी कुछ तस्वीरों को आधार बनाते हुए कांग्रेस नेताओं ने उसका बीजेपी से संबंध होने का दावा किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर ये तक सामने आयी कि आरोपी रियाज़ के खिलाफ कार्रवाई से पहले बीजेपी नेताओं ने पुलिस थाने में फोन कर कहा था कि वो उनका कार्यकर्ता है इसलिए उसे परेशान ना किया जाए. वहीं, अब सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पूरे हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त के बीजेपी के साथ किस स्तर पर संबंध है ये सबको मालूम है. 

आरोपों पर अपना जवाब देना चाहिए- अशोक गहलोत

सीएम अशोक गहलोत ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि, बीजेपी नेताओं को उन पर लगे आरोपों पर अपना जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा, 'जिस व्यक्ति ने इतना जघन्य अपराध किया है वह किन लोगों की गोद में बैठा हुआ था उसके किन लोगों के साथ संबंध थे, यह बात जगजाहिर हो चुकी है.'

विवादित पोस्ट को लेकर की थी कन्हैया लाल की हत्या

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट को लेकर उदयपुर में 28 जून को कन्हैयालाल की उसकी दुकान में दो लोगों ने निर्मम हत्या कर दी थी. आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को घटना के कुछ घंटों बाद पकड़ लिया गया था. इस मामले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इस वक्त सभी सातों आरोपी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में हैं.

सोशल मीडिया पर मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी की प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया सहित कुछ बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आई थीं जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि आरोपी (रियाज) बीजेपी का कार्यकर्ता है. बीजेपी इस आरोप का खंडन कर चुकी है.

यह भी पढ़ें.

Explained: फिल्म 'काली' के पोस्टर पर क्यों छिड़ा संग्राम ? जानिए पूरी कहानी

Kaali Poster Row: 'काली' विवाद के बीच और बढ़ी लीना मणिमेकलाई की मुश्किलें, गोरखपुर में भी शिकायत दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CAPF अधिकारियों की याचिका पर SC का नोटिस, शीर्ष पदों पर IPS की नियुक्ति को चुनौती
CAPF अधिकारियों की याचिका पर SC का नोटिस, शीर्ष पदों पर IPS की नियुक्ति को चुनौती
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget