एक्सप्लोरर

TDP के जिन दो सांसदों को बीजेपी ने बताया था 'आंध्र का माल्या' वो हुए पार्टी में शामिल, मायावती ने साधा निशाना

जिन दो सांसदों को कभी भारतीय जनता पार्टी ने आंध्र प्रदेश का माल्या बताकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी आज वही दोनों सांसद बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने तेलगु देशम पार्टी के जिन सांसदों को कभी 'विजय माल्या' बताया था वो अब बीजेपी में ही शामिल हो गए हैं. दरअसल, गुरुवार को टीडीपी के छह राज्यसभा सांसदों में से चार ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने बीजेपी का दामन थाम लिया है. टीडीपी के राज्यसभा सांसद टीजी वेंकटेश, सीएम रमेश और वाईएस चौधरी ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा था.

दिलचस्प ये है कि बीजेपी में शामिल हुए चार सांसद में से दो आर्थिक घोटाले, धोखाधड़ी के मामलों में ईडी सीबीआई और बैंकों के निशाने पर हैं और कभी बीजेपी ने ही उनपर निशाना साधते हुए उन्हें ‘आंध्र प्रदेश का माल्या बताया था. सीएम रमेश और वाईएस चौधरी पर कई मामलों में जांच चल रही है. रमेश का नाम सीबीआई के तत्कालीन डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना विवाद में आया था. उनकी कंपनी के खिलाफ आयकर मामले में जांच चल रही है. वहीं वाईएस चौधरी की बात करें तो वह सीबीआई और ईडी के निशाने पर हैं, उनपर फर्जी लोन के मामले में जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं.

बीजेपी ने बताया था आंध्र प्रदेश का माल्या पिछले साल नवंबर माह में बीजेपी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने चौधरी और रमेश को आंध्र प्रदेश का माल्या बताया था. उन्होंने दोनों के खिलाफ राज्य सभा की इथिक्स कमेटी को पत्र लिखकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी

मायावती ने साधा निशाना

बीजेपी में शामिल होने पर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुये कहा कि इनमें से दो को आंध्र का माल्या कहा जाता है लेकिन अब वह दूध के धुले हो गए हैं. मायावती ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि 'माननीय राष्ट्रपति सरकार की तरफ से कल देश को अनेकों प्रकार के आश्वासन दे रहे थे. उसी दिन बीजेपी ने टीडीपी के चार सांसदों को तोड़ लिया. उनमें से दो को बीजेपी ‘आंध्र का माल्या’ कहती है पर अब वे बीजेपी में आकर दूध के धुले हैं. स्पष्ट है बीजेपी ब्राण्ड ऑफ पॉलिटिक्स में सब जायज है कुछ गलत नहीं.''

टीडीपी ने नायडू से चारो सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की टीडीपी के पांच सांसदों ने शुक्रवार को राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से बीजेपी में शामिल होने वाले उनकी पार्टी के चार सांसदों को उच्च सदन की सदस्यता से अयोग्य ठहराने की मांग की. सूत्रों के अनुसार टीडीपी ने तीन लोकसभा और दो राज्यसभा सदस्यों ने नायडू से मुलाकात कर पार्टी से अलग हुये सांसदों की अर्जी को भी चुनौती देते हुये इसे अमान्य ठहराने की मांग की है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget