एक्सप्लोरर

Fight For Goat: दो लोगों की लड़ाई में बच गई बकरे की जान, बकरीद पर नहीं हुआ कुर्बान, केस हल करने में जुटी पुलिस

Fight For Goat: बकरीद से एक दिन पहले दो शख्स बकरे के साथ पुलिस के पास पहुंचे. दोनों ने बकरे लेकर अपना-अपना दावा किया. पुलिस केस हल करने में जुटी है.

Fight For Goat: मध्य प्रदेश के रीवा में एक दिलचस्प मामला सामने आया है. बकरीद से एक दिन पहले दो लोग बकरे को लेकर भिड़ गए और इसे लेकर पुलिस थाने पर पहुंच गए. बकरे को पूरी रात थाने में बितानी पड़ी. इसका फायदा बकरे को हुआ और वो बकरीद पर कुर्बान किए जाने से बच गया. 

दरअसल, दोनों शख्स दावा कर रहे थे कि बकरा उनका है. एक दिन बाद ही बकरे की कुर्बानी का नंबर था, जिसके कारण कोई भी इस मामले को ढील देने को तैयार नहीं था और बकरे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गए. पुलिस ने मामला सुलझाने के लिए माथापच्ची की, लेकिन सुलझता न देख बकरे को थाने में ही रखने का फैसला किया. अभी पुलिस की जांच जारी है.

पुलिस ने मांगा सबूत

टाइम्स ऑफ इंडिया ने रीवा के सिविल लाइंस थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ शर्मा के हवाले से बताया कि संजय खान और शाहरुख खान नाम के दो शख्स बकरे को लेकर पुलिस के पास आए थे. दोनों का दावा था कि बकरा उनका है. संजय का कहना था कि उसने बकरे को पाला था, लेकिन करीब 6 महीने पहले वह लापता हो गया था. वहीं, शाहरुख ने बताया कि उसने इस बकरे को हाल ही में 15 हजार रुपये में खरीदा है.

शर्मा के मुताबिक, दोनों ही शख्स बकरे को लेकर दावा कर रहे थे, जिसके बाद बकरे को थाने में रख लिया गया और बताया गया कि बकरा जांच का हिस्सा है, इसे नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता है. दोनों से अपने दावे के पक्ष में सबूत लाने के लिए कहा गया.

सबूत लाने के बाद और उलझा मामला

अगले दिन दोनों सबूत लेकर पहुंचा को मामला सुलझने के बजाय और उलझ गया. संजय और शाहरुख बकरे की तस्वीर लेकर पहुंचे थे. दोनों तस्वीरें एक जैसी ही थीं, जिससे विवाद गहरा गया. 

मामला हल नहीं हो रहा था और बकरी को थाने में रखना भी मुश्किल था. इसके बाद पुलिस ने तय किया जब तक निपटारा नहीं हो जाता, बकरे को किसी तीसरे व्यक्ति के पास सुरक्षित रख दिया जाए. इलाके के पार्षद को बुलाया गया, लेकिन तब तक दोनों इस बात पर सहमत हो गए थे कि बकरे को मामला सुलझने तक संजय के पास रखा जा सकता है.

बकरे को मिला जीवनदान

पुलिस ने बकरी संजय को रखने के लिए सौंप दी और दोनों को साफ निर्देश दिया कि मामला सुलझने तक जानवर को न तो मारा जाना चाहिए और न ही नुकसान पहुंचना चाहिए. दोनों ने लिखित रूप से इस बात पर सहमति जताई. घर जाने के बाद संजय ने पुलिस को बकरे की तस्वीरें भेजकर जानकारी दी कि वह अच्छे स्वास्थ्य में है. फिलहाल, इस लड़ाई का फायदा बकरे को हुआ और उसे जीवनदान मिल गया.

यह भी पढ़ें

Snake Bite: पहली बार सांप ने काटा तो बच गया, 6 दिन बाद फिर उसी ने डसा, इस बार हो गई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget