एक्सप्लोरर

Snake Bite: पहली बार सांप ने काटा तो बच गया, 6 दिन बाद फिर उसी ने डसा, इस बार हो गई मौत

Snake Bite: पहली बार सांप के काटने के बाद जसब खान पांच दिन अस्पताल में इलाज कराकर घर पहुंचे थे, जहां एक बार फिर से मौत उनके इंतजार में बैठी हुई थी.

Snake Bite In Rajasthan: मौत जब आती है तो उससे कोई बच नहीं सकता. राजस्थान के एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ. उसे सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती हुआ, चार दिनों तक इलाज चला. ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंचा था कि अगले दिन फिर सांप ने डस लिया और उसकी मौत हो गई. हैरान कर देने वाली घटना राजस्थान की है.

जोधपुर जिले के मेहरनगढ़ गांव के रहने वाले जसब खान (45) को पहली बार 20 जून को सांप ने काटा था. उन्हें पोखरण के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद वह बच गए. लेकिन मौत अभी भी उनका इंतजार कर रही थी. अस्पताल से लौटने के अगले ही दिन 26 जून को एक बार फिर उन्हें सांप ने डस लिया. इस बार उन्हें जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन मौत हो गई.

दोनों बार एक ही सांप ने काटा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, शख्स को दोनों बार बंदी नाम के सांप ने ही काटा था. ये वाइपर की उप-प्रजाति है, जो राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में पाई जाती है. हैरान करने वाली घटना की पुलिस भी जांच कर रही है.

पहली बार जब सांप ने जसब खान को टखने के पास डसा था, जिसके बाद वह पोखरण के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे. इलाज कराकर वह 25 जून को वापस लौटे और अगले ही दिन उसी सांप ने उन्हें फिर से डस लिया. इस बार सांप ने दूसरे पैर में काटा था.

सांप काटने को लेकर हो रही तरह-तरह की बातें

कहा जा रहा है कि पहली बार के जहर के असर से जसब खान का शरीर अभी ठीक ही हो रहा था, ऐसे में दूसरी बार सांप का जहर शरीर में पहुंच जाना मौत का कारण बन गया. वहीं, सांप काटने के लेकर क्षेत्र में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. लोगों के मन में सवाल है कि आखिर सांप ने एक ही शख्स को दो बार क्यों काटा. कुछ लोग अंधविश्वास से जोड़ते हुए सांप का बदला भी बता रहे हैं.

जसब के परिवार में उनकी मां, पत्नी चार बेटियां और एक 5 साल का बेटा है. परिवार ने जसब को काटने वाले सांप को मार दिया था. वहीं, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद जसब खान का शव परिवार को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें

UP News: महोबा में सांप के काटने पर उसे अस्पताल ले गया युवक, डॉक्टर की टेबल पर रखकर लगाई ये गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
तेलंगाना में डिजिटल परिवार रजिस्टर लॉन्च, ओवैसी ने फैसले का किया स्वागत
तेलंगाना में डिजिटल परिवार रजिस्टर लॉन्च, ओवैसी ने फैसले का किया स्वागत
5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget