एक्सप्लोरर

Mumbai Building Collapse: मुंबई में भारी बारिश से तबाही, विले पार्ले इलाके में तीन मंजिला इमारत गिरी, दो लोगों की मौत

Mumbai Rains: मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. शनिवार को नाले में बह जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी. वहीं रविवार को दो इलाकों में इमारतें ढहने की घटनाएं सामने आई.

Mumbai Building Collapse: मुंबई के लिए रविवार (25 जून) हादसों का दिन रहा. यहां पहले घाटकोपर में एक तीन मंजिला इमारत ढह गई. इसके बाद दोपहर के समय विले पार्ले (Vile Parle) इलाके में नानावती अस्पताल के नजदीक ग्राउंड-प्लस-तीन मंजिला इमारत ढह गई. इमारत में फंसे पांच लोगों को निकाला गया और कूपर अस्पताल भेजा गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है.

बीएमसी ने कहा कि प्रिशिला मिसौइता (65 वर्ष) और रोबी मिसौइता (70 वर्ष) नाम के दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अन्य घायल लोगों की हालत स्थिर है. मुंबई अग्निशमन दल और मुंबई पुलिस मौके पर मौजूद हैं. मुंबई में मानसून की बारिश शुरू हो गई है. जिसके बाद कई इलाकों में जलभराव भी देखा गया है. 

घाटकोपर में भी तीन मंजिला इमारत गिरी

इससे पहले रविवार को सुबह घाटकोपर इलाके में भी तीन मंजिला आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढह गया था. इस दौरान तीसरी मंजिल से चार व्यक्तियों को निकाल लिया गया. एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि इमारत की पहली मंजिल पर अभी भी दो व्यक्ति फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. 

मुंबई में शनिवार से जारी बारिश

अधिकारी ने बताया कि मुंबई और उसके उपनगरों में शनिवार से ही भारी बारिश हो रही है. घाटकोपर में राजावाड़ी कॉलोनी के चित्तरंजन नगर स्थित इमारत का एक हिस्सा सुबह करीब साढ़े नौ बजे ढह गया था. घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग, नगर निकाय और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी मौके पर पहुंच गए थे.

बचाव कार्य जारी

इलाके में बिजली और गैस की आपूर्ति करने वाली कंपनियों के कर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया है. इस हादसे पर महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि घाटकोपर में एक इमारत का हिस्सा ढह गया. चार लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और दो लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं, बचाव कार्य जारी है. 

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें- 

PM Modi: पीएम मोदी आज रात यूएस और मिस्र की यात्रा से लौटेंगे वापस, BJP ने की ग्रैंड वेलकम की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत

वीडियोज

Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget