एक्सप्लोरर

जम्मू के पुंछ जिले में गजनवी फोर्स के दो आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

सुरक्षाबलों ने दावा किया कि गजनवी फोर्स के ये आतंकी जम्मू के राजौरी जिले में धमाके की योजना बना रहे थे. धमाके का उद्देश्य इलाके के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना था. आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है.

जम्मू: जम्मू के पुंछ जिले से सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है. सुरक्षाबलों ने दावा किया है कि आतंकी जम्मू के राजौरी जिले में धमाके की योजना बना रहे थे.

जम्मू में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि एक इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने जम्मू के पुंछ जिले में एक साझा ऑपरेशन चला कर इन आतंकियों को गिरफ्तार किया. इन आतंकियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वो मेंढर ज़िले के गलुथ हरनी में एक वाहन से कहीं जा रहे थे.

बयान में कहा गया है कि इस वाहन से गिरफ्तार दोनों आतंकी जम्मू गजनबी फोर्स से संबंध रखते थे. सुरक्षाबलों ने दावा किया है कि इस गिरफ्तारी से उन स्थानीय आतंकियों को पकड़ा गया है जो अपने संगठनों के लिए हथियार और नशे की खेप  लाने और ले जाने का काम करते थे. इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है.

सुरक्षाबलों की ओर से दावा किया गया है कि यह आतंकी जम्मू के राजौरी जिले में बम धमाके की योजना बना रहे थे ताकि इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ा जा सके. गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2020 को पुंछ में एक एनकाउंटर में जम्मू-कश्मीर कश्मीर गजनवी फोर्स के दो विदेशी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था.

यूपी: वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखने पर चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत, परिवहन विभाग करेगा सख्त कार्रवाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget