एक्सप्लोरर

असम हिंसा: दरांग जिले में दो की मौत, घायल के शरीर पर कूदने का आरोपी कैमरामैन गिरफ्तार

Assam Eviction Drive Clashes: मामले में सीआईडी जांच के आदेश दे दिए गए हैं. दरांग जिले में पुलिस और लोगों के बीच झड़प के दौरान अधमरे शख्स के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया था.

असम हिंसा: पूर्वोत्तर राज्य असम में एक बार फिर हिंसा देखने को मिली है. यहां दरांग जिले में हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं. घायल के शरीर पर कूदने के आरोपी कैमरामैन को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद असम की बीजेपी सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. कांग्रेस ने इस मामले में जिले के एसपी पद पर तैनात मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के छोटे भाई को लेकर सरकार को घेरा है.

घटना की सीआईडी जांच के आदेश

कांग्रेस का दावा है कि दरांग के एसपी सीएम के छोटे भाई हैं और उनके आदेश पर ही गोली चलाई गई थी. हिंसा के दौरान पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में सीआईडी जांच के आदेश दे दिए गए हैं. दरांग जिले में पुलिस और लोगों के बीच झड़प के दौरान अधमरे शख्स के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया था.

दरांग जिले में क्या हुआ?

वायरल हो रही वीडियो के मुताबिक, एक ग्रामीण पुलिस की ओर लाठी लेकर भागता दिख रहा है. इसके बाद पुलिस की कई बंदूकें और लाठी उसकी ओर तन जाती हैं. एक गोली लगते ही ग्रामीण नीचे गिर जाता है और फिर कई पुलिसवाले शख्स पर लाठियां बरसाकर उसे अधमरा कर देते हैं. इसके बाद भी कई पुलिसवाले घायल शख्स पर लाठियां बरसाते रहते हैं. कानून के इन पहरेदारों के बीच कैमरामैन आगे बढ़ता है और जमीन पर बेसुध हो चुके शख्स के सीने पर कूद जाता है, उसकी गर्दन को घुटने से दबाता है और उसको मुक्के मारता है.

इतना सब होने के बावजूद कानून की हिफाजत करने वाली पुलिस उसे बस वहां से चले जाने को कहती है. असम पुलिस की ये करतूत वायरल वीडियो के जरिए बाहर आई तो जवाब देना मुश्किल हो गया. बाद में हमला करने वाले कैमरामैन बिजॉय बोनिया को गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना की सीआईडी जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

पूरा मामला क्या है?

असम के दरांग जिले के ढालपुर में पुलिस अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है. गुरुवार को पुलिस बल इस इलाके में रह रहे 800 परिवारों को हटाने पहुंची तो ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. इस विरोध को दबाने के लिए पुलिस ने फायरिंग कर दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई.

पुलिस प्रशासन पर खड़े हुए सवाल

पुलिस ने हमला करने वाले पत्रकार पर कार्रवाई करके मामले को ठंडा करने की कोशिश की है, लेकिन असल सवाल तो पुलिस के रवैये पर ही खड़ा होता है. क्या ग्रामीणों का विरोध इतना खतरनाक था कि पुलिस को निहत्थे लोगों को गोलियां चलानी पड़ी? पुलिस कानूनी कार्रवाई में रोड़ा बन रहे लोगों पर गोली चला दी, लेकिन खुलेआम एक इंसान के साथ वहशीपन करने वाले कैमरामैन पर तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं की. पुलिस ग्रामीणों के साथ ऐसे सलूक क्यों कर रही थी, मानो वो बॉर्डर पर खड़े कोई दुश्मन हैं.

कानून की रखवाली करने वाली पुलिस को पहले यही समझना होगा कि विरोध करने वाले भी इसी देश के नागरिक हैं, उनके विरोध का तरीका गलत हो सकता है. लेकिन उसे रोकने की कोशिश में आम लोगों पर फायरिंग को भी कहीं से सही नहीं ठहराया जा सकता.

यह भी पढ़ें-

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात, भारत आने का दिया न्योता

Narendra Giri Death Case: CBI करेगी महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच, केंद्र ने यूपी सरकार की सिफारिश मंजूर की

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget