एक्सप्लोरर

President Election: Twitter यूजर ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर पहले ही कर दी थी सटीक भविष्यवाणी!, जानिए पहले कौन सी बातें हुई सच

ट्विटर यूजर (Twitter User) ने 9 जून को द्रौपदी मुर्मू के एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होने को लेकर ट्वीट कर दिया था. इस ट्वीट के बाद से ही ये यूजर काफी चर्चा में है.

President Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली एनडीए (NDA) की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार लिए द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के नाम का ऐलान कर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय में एक अहम बैठक हुई. जिसमें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 10-15 नामों पर चर्चा की गई. जिसके बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने मंगलवार को संसदीय दल की बैठक के बाद द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान किया. एनडीए से पहले विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है. 

लेकिन बीजेपी से पहले ही एक ट्विटर यूजर (Twitter User) ने 9 जून को द्रौपदी मुर्मू के एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होने को लेकर ट्वीट कर दिया था. इस ट्वीट के बाद से ही ये यूजर काफी चर्चा में है. हैरान करने वाली बात यह है कि यह यूजर इससे पहले भी दो बार बड़ी भविष्यवाणी कर चुका है जो सच साबित हुई है. 

जिस ट्विटर यूजर की हम बात कर रहे हैं उनका नाम निक्स (Niks) है. जिन्होंने एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के नाम के लिए द्रौपदी मुर्मू के नाम की भविष्यवाणी की थी. निक्स नाम का ये ट्विटर यूजर ने इससे पहले भी तीन बार बड़ी भविष्यवाणी कर चुका है, जो सच साबित हुई हैं. अब निक्स नाम के यूजर का ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों बड़ी भविष्यवाणों का जिक्र किया गया है. 

ये दो भविष्यवाणियां हुईं सच 

ट्विटर यूजर निक्स (Niks) द्वारा जिन दो बड़ी भविष्यवाणियों के सच होने की बात कही जा रही है उनमें से एक साल 2018 का का ट्वीट है. जिसमें उन्होंने कहा था कि नीरज चोपड़ा ओलंपिक मेडल लेकर आएगा. उनकी ये भविष्यवाणी सच साबित हुई और नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीता.

वहीं निक्स ने साल 2016 में में भी एनडीए की ओर से रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर भविष्यवाणी की थी. जो की सच साबित हुई. अस बार भी निक्स ने 9 जून को एक ट्वीट किया था जिसमें यूजर ने द्रौपदी मुर्मू के नाम को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर भविष्यवाणी की थी. जो अब सच साबित हो चुकी है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Presidential Election 2022: झारखंड की गवर्नर रहीं द्रौपदी मुर्मू बनीं NDA उम्मीदवार, जानें- अब तक कितने राज्यपाल बने हैं राष्ट्रपति?

एकनाथ शिंदे की वो एक शर्त जिसके आगे पस्त पड़ी महाराष्ट्र सरकार! क्या बच पाएगी CM उद्धव की कुर्सी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget