एक्सप्लोरर

Twitter Edit: ट्विटर पर कैसे एडिट कर पाएंगे ट्वीट? जानिए क्या है पूरा तरीका

Twitter Edit: ट्विटर के इस नए फीचर के जरिए यूजर अपने ट्वीट के पब्लिश होने के 30 मिनट बाद तक उसको कई बार एडिट कर सकते हैं.

Twitter Edit Feature: ट्विटर अपने यूजर्स के लिए उस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसकी डिमांड काफी समय से की जा रही है, ये फीचर है ट्वीट एडिट (Tweet Edit) करने का. जी हां, जल्द ही आप अपने ट्वीट को एडिट कर पाएंगे. अभी ट्वीट में अगर कोई गलती हो जाती है तो उसे डिलीट करना पड़ता है क्योंकि एडिट का ऑप्शन नहीं है, लेकिन ये समस्या जल्द ही खत्म होने वाली है. 

इस बारे में ट्विटर ने कहा कि यदि आपको कोई संपादित या एडिटड ट्वीट दिखाई देता है तो ऐसा इसलिए है क्योंकि हम एडिट बटन का परीक्षण कर रहे हैं. ये परीक्षण चल रहा है. ट्विटर के इस नए फीचर के जरिए यूजर अपने ट्वीट के पब्लिश होने के 30 मिनट बाद तक उसको कई बार एडिट कर सकते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ अन्य यूजर आपके ट्वीट की हिस्ट्री भी देख सकते हैं. इसका मतलब है कि एडिट करने से पहले आपने क्या लिखा था ये भी देखा जा सकता है.

ट्वीट को एडिट कैसे कर पाएंगे?

नए फीचर को लेकर ट्विटर ने कहा कि ट्वीट के साथ एडिट का ऑप्शन भी आएगा जिसके जरिए यूजर अपने ट्वीट को एडिट कर सकते हैं. सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि ट्वीट को आधे घंटे में कई बार एडिट किया जा सकता है. ट्वीट्स एक आइकन, टाइमस्टैम्प और लेबल के साथ दिखाई देंगे ताकि ये स्पष्ट हो सके कि ट्वीट को एडिट किया गया है. लेबल पर टैप करने से यूजर उस ट्वीट की हिस्ट्री पर पहुंच जाएंगे, जिसमें ट्वीट के पिछले सारे संस्करण शामिल होंगे. कंपनी ने कहा कि समय सीमा और पोस्ट की हिस्ट्री यहां एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. 

पहले कहां मिलेगी सुविधा

ट्विटर ने कहा कि इस सुविधा का आंतरिक परीक्षण चल रहा है और इस महीने के अंत में ट्विटर की ब्लू सेवा के ग्राहकों के लिए इसका विस्तार किया जाएगा. हालांकि, यह परीक्षण पहले एक देश तक सीमित होगा. ट्विटर ब्लू यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उपलब्ध है और अनडू फंक्शन जैसी सेवाएं प्रदान करता है जो उपयोगकर्ताओं को भेजे गए ट्वीट को पब्लिश होने से पहले संशोधित करने के लिए 60 सेकंड की विंडो देता है. ट्विटर (Twitter) ने कहा कि एडिट (Edit) का फीचर यूजर को टाइपो को ठीक करने, छूटे हुए टैग जोड़ने जैसी कई सुविधाएं देगा. ट्विटर ने अप्रैल में घोषणा की थी कि वह एडिट बटन पर काम कर रहा है. 

ये भी पढ़ें- 

LinkdIn यूजर्स हो जाएं सावधान, आप बन सकते हैं स्कैमर्स का शिकार, यहां जानें बचने का तरीका

Facebook को गेमिंग में हाथ लगी निराशा, मायूस होकर Game Streaming App के लिए लिया यह फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूके डेड इकोनॉमी है, वहां से क्या...' CM विजय के UK दौरे पर अन्नामलाई ये क्या बोल गए
'यूके डेड इकोनॉमी है, वहां से क्या...' CM विजय के UK दौरे पर अन्नामलाई ये क्या बोल गए
'नितिन गडकरी का मैं धन्यवाद करता हूं कि...', असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा दावा
'नितिन गडकरी का मैं धन्यवाद करता हूं कि...', असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा दावा
दिल्ली में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को SIR का नोटिस, लिस्ट में और कौन-कौन
दिल्ली में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को SIR का नोटिस, लिस्ट में और कौन-कौन
'ममता बनर्जी के संपर्क में राहुल राहुल गांधी', INDIA गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का दावा
'ममता बनर्जी के संपर्क में राहुल राहुल गांधी', INDIA गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद गुस्से की डरावनी पिक्चर | Gurugram | ABP News
Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार...बेकाबू हुई BMW कार | Ground Report | Breaking News | Maharashtra
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry | Comedian
The Great AI War: AI ने बदली युद्ध की चाल...रणभूमि में बड़ा बवाल | Houthis | AI Tools | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवार का कत्ल, अंधाधुंध बरसाईं गोलियां
चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवार का कत्ल, अंधाधुंध बरसाईं गोलियां
पंजाब: नशे के खिलाफ जहर खाने वाले जग्गा सिंह की हालत गंभीर, पटियाला शिफ्ट
पंजाब: नशे के खिलाफ जहर खाने वाले जग्गा सिंह की हालत गंभीर, पटियाला शिफ्ट
जेलेंस्की ने ट्रंप को घुमाया फोन, न्यूयॉर्क में मिलेंगे, बोले- 'गंभीर कदम...'
जेलेंस्की ने ट्रंप को घुमाया फोन, न्यूयॉर्क में मिलेंगे, बोले- 'गंभीर कदम...'
'पति पत्नी और पंगा 2' में पत्नी सुरभि संग नजर आएंगे मनोज तिवारी, बेटी रिति बिग बॉस 20 में मचा रहीं धमाल
'पति पत्नी और पंगा 2' में पत्नी संग दिखेंगे मनोज तिवारी, बेटी पहुंची बिग बॉस 20
वैभव की इस खतरनाक स्किल को चुराना चाहते हैं सूर्यकुमार? जानकर चौंक जाएंगे
वैभव की इस खतरनाक स्किल को चुराना चाहते हैं सूर्यकुमार? जानकर चौंक जाएंगे
पश्चिम एशिया में मचेगी तबाही, अमेरिकी नागरिकों के लिए अलर्ट जारी, जानें एडवाइजरी
पश्चिम एशिया में मचेगी तबाही, अमेरिकी नागरिकों के लिए अलर्ट जारी, जानें एडवाइजरी
बिहारः शिक्षक ट्रांसफर के लिए नई तारीख जारी, 10 अक्टूबर तक मिलेगा मौका
बिहारः शिक्षक ट्रांसफर के लिए नई तारीख जारी, 10 अक्टूबर तक मिलेगा मौका
दिल्ली बनाम बेंगलुरु पर आपस में भिड़ा कपल, बताया- कौन है बेस्ट?
दिल्ली बनाम बेंगलुरु पर आपस में भिड़ा कपल, बताया- कौन है बेस्ट?
Embed widget