एक्सप्लोरर

India Army: तुर्किए के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा था भारतीय जवान, घर में गूंजी किलकारी- वीडियो कॉल में देखी बेटे की झलक

Turkiye-Syria Rescue Operation: तुर्किए और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप से अब तक 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. भारतीय सेना लगातार बचाव कार्य में जुटी है.

Turkiye-Syria Earthquake: भारतीय सेना (Indian Army) पश्चिमी एशियाई देश तुर्किए में रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. हवलदार राहुल चौधरी भी इस 99 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं. उनकी पत्नी की 8 फरवरी को सिजेरियन सर्जरी होने जा रही थी लेकिन उन्होंने लोगों की सेवा करना और उन्हें मदद पहुंचाना ज्यादा जरूरी समझा. एक आदेश के बाद अपना बैग पैक किया और अपनी टीम में शामिल होने के लिए निकल गए. 

हवलदार राहुल चौधरी ने बताया कि जैसे ही वह फ्लाइट पर बैठे जानकारी मिली कि उनकी पत्नी को ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया है और फ्लाइट से उतरते ही उन्हें बेटा होने की खबर मिली. अब सेना के अस्पताल में उनके सहयोगी और दोस्त चाहते हैं कि वह अपने बच्चे का नाम 'तुर्की चौधरी' रखें. उनका कहना है कि उनके लिए यह सबसे भावुक पल था.

6 फरवरी को आया था भीषण भूकंप

तुर्किए और सीरिया में 6 फरवरी को 7.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद यहां हालात गंभीर हो गए थे. एक तरफ भारत भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए अपने जवानों को यहां भेज रहा था. दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले चौधरी अपने बच्चे का दुनिया में स्वागत करने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उन्हें अपने परिवार को छोड़ तुर्किए जाना पड़ा. 

जाने से पहले की पत्नी से बात 

चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपने सीनियर्स के पास गए और उन्होंने अपनी पत्नी की सिजेरियन सर्जरी के बारे में बताया. सीनियर्स ने उन्हें पत्नी से बात करने की सलाह दी. जब उन्होंने अपनी पत्नी से बात की तो उनकी पत्नी ने कहा कि वह पहले अपनी टीम के साथ जाएं क्योंकि सबसे पहले देश की सेवा करनी चाहिए. 

36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत 

तुर्किए और सीरिया में अब तक 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, घायलों की संख्या 80 हजार के करीब हो गई है. मलबे में दबे लोगों को बचाने का अभियान अब भी जारी है. हालांकि सीरियाई बॉर्डर से 3 देशों की आपदा-राहत एवं बचाव टीमों को लौटना पड़ गया है. 

ये भी पढ़ें: 

Turkiye-Syria earthquake: तुर्किए-सीरिया भूकंप में 36000 से ज्यादा लोगों की जान गई, 3 देशों की रेस्क्यू टीम को लौटना पड़ा | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget