एक्सप्लोरर

महिला को एसी कोच में दी सीट, फिर TTE ने साथी के साथ मिलकर किया रेप, केस दर्ज

Sambhal News: पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अन्य आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

TTE gang raped woman: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां चलती ट्रेन में महिला यात्री से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. ट्रेन के टीटीई पर ही यह संगीन अपराध करने का आरोप लगा है. आरोपी TTE को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने रविवार (22 जनवरी) को यह जानकारी दी. 

आरोप है कि TTE और उसके साथी ने महिला को जनरल कोच से एसी कोच में सीट देने के बहाने उसके साथ गैंगरेप किया है. पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद जीआरपी ने आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. उधर रेलवे ने भी आरोपी को निलंबित कर दिया है. 

16 जनवरी की है घटना

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 16 जनवरी को संभल जिले के चंदौसी इलाके में हुई. चंदौसी रेलवे पुलिस स्टेशन के एसएचओ केबी सिंह ने बताया कि आरोपी टीटीई की पहचान राजू सिंह के रूप में हुई है और वह महिला को पहले से जानता था. चंदौसी और अलीगढ़ के बीच रात 10 बजे के आसपास वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपी ने महिला को पानी के साथ नशीला पदार्थ पिला दिया था. महिला ने संभल जिले के राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) थाने में शिकायत दर्ज कराई है. 

लिंक एक्सप्रेस में हुई वारदात

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया, "वह 16 जनवरी की रात देहरादून से प्रयागराज जाने वाली लिंक एक्सप्रेस का चंदौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी. उसके साथ उसका दो साल का बच्चा भी था. स्टेशन पर उसकी मुलाकात TTE राजू सिंह से हुई. आरोपी टीटीई को वह पहले से जानती थी. इस वजह से वह उससे बात करने लगी. महिला के पास जनरल का टिकट था. आरोपी टीटीई राजू नें महिला को बच्चे के साथ लंबे सफर में आने वाली दिक्कतों के बारे में बताया और उसे ट्रेन के एसी कोच में बैठा दिया.

दूसरे आरोपी की तलाश जारी

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी टीटीई ने बताया था कि वह अलीगढ़ तक ट्रेन में ही ड्यूटी पर रहेगा और उसे कोई दिक्कत नहीं होगी. चंदौसी से ट्रेन चलने के बाद आरोपी टीटीई के साथ उसका एक साथी भी उसी एसी कोच में सवार हो गया. आरोपी टीटीई ने महिला को आराम से बैठने के लिए कहा और पीने के लिए पानी दिया. पानी पीने के बाद महिला को चक्कर आने लगा और वह बेहोश हो गई. बेहोशी में आरोपी टीटीई ने अपनी साथी के साथ मिलकर उसका रेप किया. आरोपी के अनुसार, उसने चिल्लाने और भागने की कोशिश की लेकिन बेहोशी में भाग नहीं सकी. पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें-UP: जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, अब इस गैंगवार मामले में भी चलेगा हत्या का केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला SC
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget