एक्सप्लोरर

TRS MLA Poaching Case : बीजेपी महासचिव बीएल संतोष से नहीं होगी पूछताछ, हाईकोर्ट ने एसआईटी के नोटिस पर लगाई रोक

BJP's BL Santhosh: TRS विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में एसआईटी बीजेपी नेता बीएल संतोष से फिलहाल पूछताछ नहीं कर पाएगी. तेलंगाना हाईकोर्ट ने एसआईटी के दूसरे नोटिस पर 5 दिसंबर तक के लिए रोक लगा दी है.

TRS MLA Poaching Case: तेलंगाना में TRS विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में बीजेपी के महासचिव बीएल संतोष को राहत मिली है. तेलंगाना हाईकोर्ट ने SIT की ओर से बीएल संतोष को भेजे गए नोटिस पर 5 दिसंबर तक के लिए रोक लगा दी है. 

एसआईटी ने TRS विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में आरोपी मानते हुए बीजेपी नेता बीएल संतोष को 23 नवंबर को दूसरी बार समन से जुड़ा नोटिस भेजा था. एसआईटी की ओर से ये नोटिस CrPC की धारा 41 (A) के तहत भेजी गई थी. हाईकोर्ट ने बीएल संतोष की याचिका पर सुनवाई करते हुए आज इसी नोटिस पर 5 दिसंबर तक के लिए रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा है कि वो CrPC की धारा 41 (A) के तहत भेजे गए नोटिस से संतुष्ट नहीं है. 

 दूसरी बार नोटिस भेजने पर हाईकोर्ट पहुंचे थे बीएल संतोष

इससे पहले 16 नवंबर को भी एसआईटी ने नोटिस भेजकर बीएल संतोष को 21 नंवबर को हैदराबाद स्थित कार्यालय में सुबह 10.30 बजे पेश होने को कहा था. इस पर बीएल संतोष ने 21 नवंबर को कहा था कि उन्हें एसआईटी का पहला नोटिस नहीं मिला. इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अदालत ने एसआईटी से उन्हें ईमेल या WhatsApp के जरिए नोटिस भेजने को कहा था. इसके बाद एसआईटी ने दोबारा नोटिस भेजकर बीएल संतोष को 26 या 28 नवंबर को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था. एसआईटी की ओर से दूसरी बार नोटिस भेजे जाने के बाद बीएल संतोष ने हाईकोर्ट का रुख किया था.    

पूछताछ से बच रहे हैं बीएल संतोष- तेलंगाना सरकार

बुधवार को तेलंगाना सरकार ने कर्नाटक हाईकोर्ट में कहा था कि बीजेपी नेता बीएल संतोष जानबूझकर एसआईटी के नोटिस से बच रहे हैं. इससे पहले एसआईटी ने शुरुआती जांच के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अदालत में एक मेमो दाखिल किया था. इसमें बीएल संतोष के साथ-साथ केरल के जग्गू स्वामी, तुषार वेल्लापल्ली और बी श्रीनिवास को आरोपी बनाया गया था.

विधायकों को 100 करोड़ रुपये का ऑफर देने का आरोप

TRS विधायक पायलट रोहित रेड्डी ने 26 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें अगले चुनाव में टीआरएस छोड़कर बीजेपी से चुनाव लड़ने के लिए 100 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था. टीआरएस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी उनकी पार्टी में तोड़फोड़ करने के लिए विधायकों को पैसे का लालच दे रही है. विधायकों के कथित खरीद फरोख्त के मामले में संदेह होने पर अक्टूबर में साइबराबाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था.

पुलिस ने अदालत में कहा था कि इन आरोपियों ने राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की और विधायकों को लालच दिया. पुलिस के दलीलों से असंतुष्ट होकर तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग को खारिज करते हुए उनकी रिहाई का आदेश दिया था. इसके बाद आरोपी रामचंद्र भारती, नंद कुमार और सिंहयाजी स्वामी को पुलिस ने रिहा कर दिया था. पूरे मामले की जांच के लिए तेलंगाना सरकार ने 9 नवंबर को 7 सदस्यीय एसआईटी के गठन का आदेश दिया था.

ये भी पढ़ें: Telangana: के. चंद्रशेखर राव ने बीजेपी पर फिर लगाया गंभीर आरोप- केंद्र तेलंगाना के विकास को रोक रहा

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget