एक्सप्लोरर

त्रिपुरा में टीएमसी नेता सुष्मिता देव की गाड़ी पर हमला, बीजेपी पर लगा हमले का आरोप

Tripura News: सुष्मिता देव ने कहा कि कुछ लोगों ने हमारी कार पर हमला किया और हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बिप्लब देव हमलावरों को सह दे रहे हैं

Tripura News: त्रिपुरा में एक कार्यक्रम के दौरान तृणमूल कांग्रेस की नेता और सांसद सुष्मिता देव पर हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया. सुष्मिता देव ने बीजेपी पर हमले का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने हमारी कार पर हमला किया और हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बिप्लब देव उन हमलावरों को सह दे रहे हैं. हमलावरों ने मुंह ढकने की भी जहमत नहीं उठाई.

'बीजेपी को हमारी उपस्थिति बर्दाश्त नहीं'
बता दें कि सांसद सुष्मिता देव, जिन्होंने 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए त्रिपुरा में पार्टी के अभियान की शुरुआत की है. सुष्मिता का आरोप है कि उनकी कार पर शुक्रवार को बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ही हमला किया था. उन्होंने कहा कि एक बार फिर, त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने साबित कर दिया है कि वह त्रिपुरा में उनकी उपस्थिति को सहन नहीं कर सकते. बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस की नेता सुष्मिता देव चुनावी अभियान के दौरान एक कार में प्रचार कर रही थीं, तभी उनकी कार पर कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि सुष्मिता देव को शारीरिक चोटें आईं. उन्हे पश्चिम त्रिपुरा जिले के अमतुली पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. 

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने ट्वीट करते हुए कहा कि हमलोग बीजेपी की गंदी राजनीति से भयभीत नहीं हैं. और सही मायने लोकतंत्र को स्थापित करने की लड़ाई लड़ते रहेंगे.

तृणमूल कांग्रेस ने अपने एक बयान में कहा है कि हमले में पार्टी के जिन वाहनों का इस्तेमाल त्रिपुरा अभियान के लिए किया जा रहा था, उन्हें भी तोड़ दिया गया है. पार्टी ने कहा कि सुष्मिता देव के अलावा, कुछ और लोग जो TMC के त्रिपुरा अभियान में काम कर रहे थे, उन पर भी हमला किया गया और उनके फोन भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने छीन लिए. टीएमसी ने सवाल किया है विपक्षी नेताओं पर ये हमला कब रुकेगा. 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी इस घटना शर्मनाक करार दिया है. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि एक महिला सांसद के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद ही शर्मनाक है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ये सियासी अराजकता की स्थिति है. अब वक्त आ गया है और त्रिपुरा की जनता जल्द ही इसका जवाब देगी.

त्रिपुरा में सुष्मिता को मिली है पैठ बनाने की जिम्मेदारी

तृणमूल कांग्रेस के नेता पिछले कुछ महीनों से त्रिपुरा का दौरा कर रहे हैं और पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है. तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए अपनी नवनिर्वाचित सांसद सुष्मिता देव को त्रिपुरा में पार्टी के मामलों की देखभाल के लिए प्रतिनियुक्त किया है. उन्होंने गुरुवार को घोषणा की थी कि तृणमूल कांग्रेस त्रिपुरा में आगामी नगर निकाय चुनाव लड़ेगी. राज्य में पार्टी की गतिविधियों की देखरेख कर रही सुष्मिता देव ने फिलहाल पार्टी को राज्य में मजबूत करने में जुटी हैं.

Aryan Drugs Case: NCB की पूछताछ में अनन्या पांडे ने ड्रग्स लेने से किया इनकार, आज दूसरे दिन हो रहे हैं सवाल जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget