एक्सप्लोरर

Burba Mohan Resign: त्रिपुरा में बीजेपी को लगा झटका, कारबुक विधायक बरबा मोहन ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Tripura Politics: त्रिपुरा की कारबुक विधानसभा सीट से विधायक बरबा मोहन त्रिपुरा ने विधायक पद के साथ साथ बीजेपी पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत कारण बताए गए हैं.

BJP MLA Burba Mohan: त्रिपुरा (Tripura) में बीजेपी (BJP) को एक बड़ा झटका लगा है. राज्य की कारबुक विधानसभा (Karbook Constitueancy) के विधायक बरबा मोहन त्रिपुरा (Burba Mohan Tripura) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो टिपरा मोथा (Tipra Motha) पार्टी में शामिल हो सकते हैं. बरबा मोहन त्रिपुरा ने शुक्रवार यानी आज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है.

गोमती जिले के कारबुक से विधायक त्रिपुरा ने अपने त्यागपत्र में विधानसभा सदस्यता छोड़ने के लिए ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला दिया है. विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने बताया है कि काबुक विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक ने मुझसे भेंट की और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपना त्यागपत्र सौंपा. उनके साथ टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा भी थे.

इस्तीफा स्वीकार, सदस्यता गई

अध्यक्ष ने कहा कि इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है क्योंकि उन्होंने प्रक्रिया का पालन किया है. उन्होंने कहा, ‘‘ त्रिपुरा आज से ही विधानसभा के सदस्य नहीं हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने उनसे इस्तीफा नहीं देने का अनुरोध किया क्योंकि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल शीघ्र ही समाप्त होने जा रहा है, लेकिन उन्होंने सदस्यता छोड़ने की जिद की.’’ इस इस्तीफे के बाद अब 60 सदस्यीय विधानसभा में सदस्यों की संख्या घटकर 58 रह गयी है, क्योंकि आईपीएफटी के विधायक बृषकेतु देबबर्मा को पहले ही सदन की सदस्यता के लिए अयोग्य करार दिया गया था.

टिपरासा के हितों के लिए काम करना चाहते हैं बरबा

टिपरा मोथा (Tipra Motha) के प्रमुख ने कहा, ‘‘ बरबा मोहन त्रिपुरा (Burba Mohan Tripura) ने विधायक (MLA) और बीजेपी (BJP) के सदस्य के तौर पर इस्तीफा दे दिया है. वह किसी भी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी (National Political Party) से जुड़े रहना नहीं चाहते हैं. वह त्रिपुरा की मूल जनजाति टिपरासा के हितों के लिए काम करना चाहते हैं.’’ इस इस्तीफे के बाद भी माणिक साहा (Manik Saha) के नेतृत्व वाली सरकार के पास विधानसभा में स्पष्ट बहुमत है. बीजेपी के 35 विधायक हैं जबकि उसके सहयोगी आईपीएफटी (IPFT) के 7 विधायक हैं. विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 17 और कांग्रेस (Congress) का एक विधायक है.

ये भी पढ़ें: Biplab Kumar Deb: अब राज्यसभा जाएंगे त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, BJP ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार

ये भी पढ़ें: Tripura: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा कोरोना पॉजिटिव, खुद दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget