एक्सप्लोरर

Tripura Election 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए थमा प्रचार, बीजेपी, कांग्रेस-लेफ्ट और टीएमसी में मुकाबला

Tripura Election Campaigning: माकपा 47 सीट पर चुनाव लड़ रही है और इसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस 13 सीट पर चुनाव लड़ रही है.

Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान मंगलवार (14 फरवरी) को खत्म हो गया. एक सीनियर चुनाव अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 16 फरवरी को होगा और मतों की गिनती दो मार्च को होगी.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गित्ते किरणकुमार दिनकरराव ने कहा, "विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान कानून-व्यवस्था से जुड़े किसी बड़े मुद्दे के बिना मंगलवार शाम चार बजे खत्म हो गया. चुनाव तंत्र 16 फरवरी को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए तैयार है."

1,100 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं
उन्होंने कहा कि 3,328 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे, जिनमें से 1,100 संवेदनशील हैं और 28 को अति संवेदनशील के रूप में वर्गीकृत किया गया है. महीनेभर के अभियान के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और एक दर्जन केंद्रीय मंत्रियों ने बीजेपी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया.

बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा
बीजेपी ने वोटरों को लुभाने के लिए 'विजय संकल्प यात्रा', रैलियों और रोड शो का आयोजन किया. माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, वरिष्ठ नेता प्रकाश करात, बृंदा करात और मोहम्मद सलीम, पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार और पार्टी के प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी ने पार्टी के पक्ष में प्रचार किया.

कांग्रेस के प्रचार में राहुल गांधी नहीं
कांग्रेस नेताओं- अधीर चौधरी, दीपा दासमुंशी और एआईसीसी महासचिव अजय कुमार ने अपनी पार्टी के लिए प्रचार किया, लेकिन न तो राहुल गांधी और न ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव प्रचार के लिए राज्य का दौरा किया. पूर्ववर्ती राजपरिवार के सदस्य प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने अकेले ही अपनी टिपरा मोथा पार्टी के लिए प्रचार किया.

बीजेपी के 55 साटों पर उम्मीदवार 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्यभर में और बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं. कुल 259 उम्मीदवार चुनावी दौड़ में हैं, जिनमें 20 महिलाएं हैं. बीजेपी 55 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी ने छह सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि एक सीट पर दोस्ताना मुकाबला होगा.

माकपा 47 सीट पर चुनाव लड़ रही है और इसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस 13 सीट पर चुनाव लड़ रही है. तृणमूल कांग्रेस ने 28 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं और 58 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं. सत्तारूढ़ बीजेपी ने सबसे अधिक 12 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. राज्य में आगामी 16 फरवरी को 28.13 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं.

यह भी पढ़ें: Tamil Nadu: 'प्रधानमंत्री ने पहली बार कबूला...', तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन का पीएम मोदी पर वार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'क्या छात्र आतंकवादी हैं? किसने ऑर्डर दिया...', प्रियंका गांधी ने पूछे सवाल
LIVE: 'क्या छात्र आतंकवादी हैं? किसने ऑर्डर दिया...', प्रियंका गांधी ने पूछे सवाल
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
'ऐसे स्वागत हुआ जैसे पाकिस्तान...', धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बोले गौरव गोगोई
'ऐसे स्वागत हुआ जैसे पाकिस्तान...', धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget