एक्सप्लोरर

मुसलमानों में तलाक का अधिकार सिर्फ मर्दों को है, जानें- महिलाएं कैसे अपने पति को छोड़ सकती हैं

तीन तलाक को लेकर कानून बन गया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस्लाम में कैसे महिलाएं अपने पति को छोड़ सकती हैं? इसके लिए इस्लाम शादी को खत्म करने के लिए महिलाओं को भी कुछ अधिकार देता है. जानिए उनके बारे में

नई दिल्ली: तीन तलाक कानून को लेकर इस वक़्त बहस अपने चरम पर है. इसके हर पहलू पर बात की जा रही है. राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही अब तीन तलाक का कानून बन चुका है और अब किसी मुसलमान मर्द के लिए एक साथ तीन तलाक देना महंगा सौदा होगा. उसे तीन साल की सजा हो सकती है, इसके साथ ही जुर्माना भी भरना पड़ सकता है.

ताज़ा कानून के मुताबिक एक साथ तीन तलाक देने पर पुरुष की बिना वॉरेंट गिरफ्तारी होगी और पुलिस जमानत भी नहीं दे सकती, बल्कि पत्नी की बात सुनने के बाद ही मजिस्ट्रेट जमानत दे सकता है. तलाक को लेकर भले ही कानून ने मर्दों पर शिकंजा कसा है, लेकिन तलाक का अधिकार सिर्फ मर्दों को है. आखिर मुसलमानों में औरत को अपने पति का छोड़ने का अधिकार है या नहीं? तो आइए जानते हैं कि कैसे कोई पत्नि अपने पति से रिश्ता तोड़कर अलग हो सकती है.

कैसे महिलाएं अपने पति को छोड़ सकती हैं?

इस्लाम में शादी खत्म करने के चार तरीके हैं. चार में से एक तरीका मर्दों के लिए हैं, जबकि तीन तरीके औरतों के लिए हैं. ये चार तरीके हैं- तलाक, तफवीज़-ए-तलाक़, खुलअ और फ़स्ख़-ए-निकाह. शादी तोड़ने के लिए तलाक का अधिकार मर्दों को है तो इसी तरह शादी को खत्म करने के लिए तफवीज़-ए-तलाक़, खुलअ और फ़स्ख़-ए-निकाह का अधिकार औरतों को है.

तफवीज़-ए-तलाक़ शादी तोड़ने के इस तरीके में मर्द तलाक देने का अपना अधिकार बीवी के सुपुर्द कर देता है. मर्द कभी भी ये हक औरत को दे सकता है. निकाह के वक़्त या निकाह के बाद भी. अगर ये अधिकार मिल जाता है कि महिलाएं भी मर्दों को तलाक देकर अपना राश्ता अलग कर सकती हैं.

ख़ुलअ

महिलाओं में शादी तोड़ने का ये तरीका सबसे ज्यादा चलन में है. जब औरत को लगता है कि उसके पति के साथ उसका निबाह नामुमकिन है तो ख़ुलअ का तरीका अपनाती है. इसमें औरत मर्द से तलाक देने को कहती है. अगर पति तलाक देने से इनकार करता है तो महिलाएं फ़स्ख़-ए-निकाह का रास्ता अख्तियार कर सकती है.

फ़स्ख़-ए-निकाह

इस तरीके में औरत काज़ी के पास जाती है और कहती है कि उसका उसके पति के साथ निबाह मुमकिन नहीं है और रिश्ता तोड़ दिया जाए तो काजी शादी को खत्म कर देता है. हालांकि, इसमें औरत को शादी तोड़ने की मुनासिब वजहें बतानी पड़ती हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget