एक्सप्लोरर

अंबेडकर को लेकर अमित शाह के बयान पर ममता बनर्जी की TMC ने उठाया ये बड़ा कदम

अंबेडकर पर अमित शाह के बयान के खिलाफ टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस राज्यसभा के प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के नियम 187 के तहत दायर किया है.

TMC On Ambedkar Remarks: लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान डॉ. बी.आर. अंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी ने राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है. टीएमसी नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने शाह के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दाखिल किया है. विपक्ष ने इसे अंबेडकर और उनके संविधान का अपमान करार दिया, जबकि भाजपा ने इसे राजनीतिक एजेंडा बताया. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया था.

अमित शाह ने संविधान के 75 वर्षों पर बहस के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था,"अगर वे भगवान का नाम उतनी बार लेते जितनी बार अंबेडकर का नाम लेते हैं, तो उन्हें सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता" इस बयान के बाद विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया. शाह ने कांग्रेस पर अंबेडकर का नाम वोट बैंक राजनीति के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. 

टीएमसी का रुख
टीएमसी नेता ने राज्यसभा के नियम 187 के तहत नोटिस दाखिल किया. नोटिस में कहा गया है कि अमित शाह की टिप्पणी संसद की गरिमा और संविधान निर्माता अंबेडकर का अपमान है. यह टिप्पणी लोकतंत्र के मूल्यों और सदन के सम्मान के खिलाफ है.वहीं, टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी ने इस टिप्पणी को "अपमानजनक" बताते हुए कहा कि यह अंबेडकर की विरासत और उनके विचारों का अपमान है.

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य विपक्षी नेताओं ने अमित शाह और भाजपा पर तीखा हमला किया. खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस संविधान को कमजोर करना चाहते हैं और मनुस्मृति लागू करने का प्रयास करते हैं. अंबेडकर का अपमान भाजपा की विचारधारा का हिस्सा है. कई विपक्षी नेताओं ने भी शाह की टिप्पणी को अंबेडकर के विचारों और संविधान का अनादर बताया.

भाजपा का बचाव और पलटवार
भाजपा नेताओं ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया. बीजेपी का कहना है कि अमित शाह ने कांग्रेस के अंबेडकर अपमान के इतिहास को उजागर किया है. विपक्ष अब सच से भागने के लिए नाटक कर रहा है.शाह की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीति पर कटाक्ष थी, विपक्ष इसे तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है.

ये भी पढ़ें: 'नौकरी देने की जगह यूपी के युवाओं को जंग में इजरायल भेज रहे', CM योगी पर भड़कीं प्रियंका गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget