एक्सप्लोरर

Transgender Candidate: जिला पंचायत सदस्य चुनी गई किन्नर माला मौसी, अब अध्यक्ष पद पर भी ठोकेंगी दावा

Katni District Panchayat Member Election: कटनी में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में किन्नर माला मौसी को जीत मिली है और अब वो अध्यक्ष पद के लिए भी दावेदारी करने वाली हैं. बीजेपी समर्थन कर सकती है.

Mala Mausi: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी (Katni) में इतिहास लिखा गया है. यहां किन्नर माला मौसी (Mala Mausi) ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीत लिया है और अब वो अध्यक्ष पद के लिए दावा ठोकने जा रही है. इतना ही नहीं जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का उनका रास्ता भी साफ नजर आने लगा है. दरअसल ये सीट एससी (SC) महिला के लिए आरक्षित थी और बीजेपी (BJP) माला मौसी को अपना समर्थन दे सकती है जिससे उनके अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ दिख रहा है.

कटनी में जिला पंचायत के सदस्यों को जीत का वैधानिक प्रमाण पत्र मिलने के बाद अध्यक्ष को लेकर तस्वीर साफ हो गई है. कटनी जिला पंचायत का अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति (SC) महिला के लिए आरक्षित है. ऐसे में एक किन्नर माला मौसी को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. जिले में जिला पंचायत सदस्यों की 14 सीट हैं, जिनमे से केवल दो वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं.

माला मौसी ऐसे बनी प्रबल दावेदार

एक पर बहोरीबंद के वार्ड क्रमांक 2 से सुनीता मेहरा ने विजय प्राप्त की है जो कांग्रेस के पूर्व विधायक सौरभ सिंह की करीबी मानी जा रही हैं. अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित दूसरी सीट रीठी के वार्ड न 9 से किन्नर माला मौसी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की है. दोनों ही प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षित किए गए वर्ग से आते हैं. ऐसे में किन्नर माला मौसी को जिला पंचायत अध्यक्ष का मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

तो क्या लिख पाएगा इतिहास

जिले की 14 सीटों में से 7 पर बीजेपी (BJP) अपनी जीत का दावा कर रही है. तो वहीं कांग्रेस (Congress) समर्थित 5 उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है. दो सीट में से एक निर्दलीय और एक बीएसपी (BSP) के खाते में जा सकती है. हालांकि चुनाव चिन्ह पर निर्वाचन न होने से सभी अपने दावेदारी कर रहे हैं लेकिन पुख्ता तौर पर कुछ भी कह पाना संभव नहीं है. देखना दिलचस्प होगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष (District Panchayat President) सुनीता मेहरा (Sunita Mehra) बनती है या फिर किन्नर माला मौसी (Mala Mausi) ताज पहनती हैं. जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्दलीय जीत दर्ज करने वाली माला मौसी को बीजेपी का समर्थन मिलता है तो कटनी एक बार फिर इतिहास रचकर देश दुनिया की सुर्खियां बन सकता है. आपको बता दें कि इसके पूर्व भी कटनी नगर निगम के महापौर (Mayor) पद पर एक किन्नर कमला मौसी (Kamla Mausi) की ताजपोशी सुर्खियों में रही है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: ठाणे नगर निगम से साथ बढ़ी ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या, 5 सालों में हुई इतनी बढ़ोतरी

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: किन्नर समाज ने पेश की मिसाल, अगलगी की घटना से पीड़ित परिवार को दी 50 हजार रुपये की मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा में पेश हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 7 घंटे होगी बहस
Live: राज्यसभा में पेश हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 7 घंटे होगी बहस
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget