एक्सप्लोरर

घने कोहरे ने लगाई रफ्तार पर ब्रेक, लेट चल रही हैं 22 ट्रेनें, फ्लाइट सर्विसेज भी प्रभावित

Fog Effects : उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से 22 ट्रेनें छह से आठ घंटे तक लेट चल रही हैं. घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है जिसके कारण फिलाइट सर्विसेस पर भी असर पड़ा है

Train Services Interrupted Due To Fog : राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चपेट में आने की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है. इधर कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने का असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है.
 शुक्रवार (5 जनवरी) को 22 ट्रेनें चार से छह घंटे लेट चल रही है जबकि फ्लाइट सर्विस भी डिले है. इसके कारण यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा है.

कौन-कौन सी ट्रेन चल रही है लेट
 उत्तरी क्षेत्र में कोहरे की स्थिति का असर रेलवे सेवा पर पड़ा है. भारतीय रेलवे की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि देर से चलने वाली ट्रेनों में मुंबई, बैंगलोर, डिब्रूगढ़, मुजफ्फरपुर आदि से चलने वाली 22 ट्रेनें शामिल हैं. सिवनी-फिरोजपुर (14623) ट्रेन आज 6 घंटे देरी से चल रही है. इसके अलावा जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस भी 5 घंटे देरी से चल रही है. रेलवे के द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस आज 4:30 घंटे की देरी से चल रही है. अजमेर-कटरा भी आज 4:30 घंटे लेट है. वहीं सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस भी आज 4:30 घंटे देरी से चल रही है.

राजधानी ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक
कोहरे का असर राजधानी ट्रेनों पर भी पड़ा है. देरी से चलने वाली ट्रेनों में मुंबई-निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी ट्रेन, बंगलोर-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, पुरी नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, अंबेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, चेन्नई-नई दिल्ली, भोपाल-निजामुद्दीन एक्स्प्रेस ट्रेन भी शामिल हैं.

कई शहरों की फ्लाइट सर्विस पर बड़ा असर
वहीं खराब मौसम का असर फ्लाइट सर्विस पर भी पड़ा है. इंडिगो ने कई फ्लाईट्स को भी कैंसिल कर दिया है. इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह जानकारी शेयर की है. इंडिगो ने लिखा है कि 'खराब मौसम के कारण जयपुर, पटना, अमृतसर के लिए उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। आप https://bit.ly/2EjJGGT पर जाकर अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर रख सकते हैं. किसी भी सहायता के लिए बेझिझक हमें DM करें.'  

वहीं रात को एक और एडवाइजरी जारी कर इंडिगो ने बताया कि 'खराब मौसम के कारण चंडीगढ़, सूरत, भोपाल, उदयपुर, वडोदरा और इंदौर के लिए उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है. 
आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर समेत नॉर्थ इंडिया के अधिकांश इलाकों में सुबह भी घना कोहरा छाया रहा. भारत मौसम विभाग की मानें तो 7 जनवरी तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें:Delhi-Punjab-Haryana Weather: दिल्ली-पंजाब और हरियाणा में अब कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दिया विशाषिकार हनन का नोटिस
Live: राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दिया विशाषिकार हनन का नोटिस
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget