धनतेरस पर दिल्ली-गुरुग्राम रूट पर लगा छह किलोमीटर लंबा जाम, लोगों को हुई भारी परेशानी
गुरुग्राम में धनतेरस पर 'महाजाम' लग गया है. सोमवार को दिल्ली से गुरुग्राम तक करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लगा. धनतेरस की वजह से भारी संख्या में लोग खरीदारी करने निकले थे जिसके कारण यह जाम लगा.

नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली से गुरुग्राम तक करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लगा. धनतेरस की वजह से भारी संख्या में लोग खरीदारी करने निकले थे जिसके कारण यह जाम लगा. जाम को क्लियर करने का ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगातार कोशिश कर रहे हैं. जाम की वजह से यात्री काफी लंबे समय से परेशान है और कई घंटो से फंसे हुए हैं.इस जाम ने त्यौहार के मौके पर गुरुग्राम प्रशासन ओर दिल्ली प्रशासन दोनों की पोल एक बार फिर खोल दी है.
Gurugram: Earlier visuals of traffic on the route from Udyog Vihar to Mahipalpur (in Delhi). pic.twitter.com/XDr5nmgBi7
— ANI (@ANI) November 5, 2018
इसके अलावा आज दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले और गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले दोनों ओर के रास्तों पर भी भीषण जाम की स्थिति रही. खासतौर पर आनंद विहार के पास और दिलशाद गार्डन के पास लोगों की गाड़ियां कई घंटों तक जाम में फंसी रही.
Source: IOCL



























