एक्सप्लोरर

बड़ी खबरें: बीजेपी-शिवसेना के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, RBI ने घटाए रेपो रेट

यहां पर आप दिनभर की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. इसके अलावा क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए भी यहीं आएं.

1. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और शिवसेना में सीटों का बंटवारा आज पूरी तरह से फाइनल हो गया. आज इसका एलान किया गया कि बीजेपी, महाराष्ट्र की 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं शिवसेना को पहले ही 124 सीटे दे दी गई हैं. बाकी बची 14 सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं. इसमें से छह सीटों रामदास अठावले की पार्टी के खाते में गई हैं. राज्य में विधानसभा की कुल 288 सीटे हैं. http://bit.ly/2Im4cqI

2. भारतीय वायुसेना चीफ राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने कहा है कि पाकिस्तान में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद वायुसेना ने कश्मीर में अपने ही हेलीकॉप्टर को मार गिराया था. ये हमारी बड़ी चूक थी. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद दोषी अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई. वायुसेना प्रमुख ने कहा कि इस मामले में दो अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है. http://bit.ly/2OlOAYa

3. भारतीय वायुसेना की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में बालाकोट एयर स्ट्राइक से जुड़ा एक वीडियो चलाने को लेकर बवाल खड़ा हो गया. वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया के संबोधन से पहले बालाकोट स्ट्राइक से जुड़ा एक वीडियो चलाया गया जिसमें हमले का ग्राफिक चलाया गया और आखिर में बालाकोट की ओरिजिनल सैटेलाइट इमेज चलाई गई. लेकिन बाद में भदौरिया ने साफ किया कि ये स्ट्राइक का वीडियो नहीं है. http://bit.ly/35aCQho

4. अगर आपने होम लोन लिया है तो आपके लिए राहत की खबर है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी क्रेडिट पॉलिसी का एलान किया है, जिसमें रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कटौती की गई है. आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कमी की है. रेपो रेट अब 5.40 फीसदी से 5.15 फीसदी हो गया है. रेपो रेट वो दर है जिसपर रिजर्व बैंक कमर्शियल बैंकों को कर्ज देता है. आरबीआई ने ब्याज दरों में लगातार 5वीं बार कटौती की है. http://bit.ly/31LZ5bd

5. अयोध्या मामले की सुनवाई का 37 वां दिन खत्म होते-होते मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस गति से सुनवाई चल रही है हम उम्मीद कर सकते हैं कि 17 अक्टूबर तक सुनवाई पूरी हो जाएगी. आज की सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की तरफ से पेश वकील राजीव धवन ने अपनी दलीलें एक बार फिर कोर्ट के सामने रखीं. सुप्रीम कोर्ट में अगले हफ्ते दशहरा की छुट्टी है. लिहाजा अब इस मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी. http://bit.ly/2InC8Ue

बिहार बाढ़ पीड़ितों की आप भी कर सकते हैं मदद, बनिए ABP न्यूज़ की इस मुहिम का हिस्सा ---> http://bit.ly/2LJvKbR

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget