एक्सप्लोरर

कोरोना को लेकर WHO की चेतावनी और चीन पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान | सुबह की बड़ी खबरें

दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया को चेतावनी दी है. वहीं, चीन विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ताजा बयान दिया है. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 331 मौत हुईं हैं. यह पहली बार है जब एक दिन में मौत का आंकड़ा 300 पार हुआ हो. वहीं, पिछले एक दिन में संक्रमण के 9 हजार 987 मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अबतक दो लाख 66 हजार 598 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 7466 की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 29 हजार लोग ठीक हो गए हैं.

पूरी खबर पढ़ें- https://bit.ly/3dOltXp

चीन से सीमा विवाद को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन के साथ दशकों पुराने सीमा विवाद का भारत ‘जल्द से जल्द’ समाधान चाहता है. साथ ही उन्होंने चीन और भारत की सेनाओं के बीच पिछले हफ्ते हुई उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता को ‘सकारात्मक’ बताया. राजनाथ ने यह भी कहा कि देश का नेतृत्व मोदी जैसे मजबूत व्यक्ति के हाथ में है और ‘हमें यह बताने का प्रयास मत कीजिए कि क्या करना है.’

 पूरी खबर पढ़ें-https://bit.ly/3dMA6uf

दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया को चेतावनी दी है. डब्लूएचओ ने कहा है कि अब ये महामारी और बदतर होती जा रही है. डब्लूएचओ ने कहा कि रविवार को दुनियाभर में कोरोना वायरस के करीब एक लाथ 36 हजार नए केस रिपोर्ट किए गए. ये दुनियाभर में एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसमें से 75% केस 10 देशों में सामने आए हैं, जिनमें से अधिकतर देश अमेरिका और दक्षिण एशिया में हैं.

पूरी खबर पढ़ें- https://bit.ly/3f6kMZS

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज वर्चुअल रैली के जरिए पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करेंगे. अमित शाह अपनी इस रैली में कोरोना वायरस और चक्रवात अम्पुन के दोहरे संकट से निपटने में सत्तारूढ़ टीएमसी की नाकामी पर जोर दे सकते हैं. केंद्र में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए बीजेपी वर्चुअल रैलियां आयोजित कर रही है.

पूरी खबर पढ़ें- https://bit.ly/2zh2NRd

दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक लाख 7 हजार नए मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 3,157 का इजाफा हो हुआ है. दुनियाभर में अबतक करीब 71.89 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 4 लाख 8 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 35 लाख लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं. दुनिया के करीब 60 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 7 देशों से आए हैं.

पूरी खबर पढ़ें- https://bit.ly/2Ya7u7K

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget