एक्सप्लोरर

बदलती सोच, खुश देखने के लिए खुद बेटी ने विधवा मां की कराई दूसरी शादी

जब संहिता सितंबर में अपने घर गयी तो और अपनी मां से बताया तो उनकी मां इस पर हैरान रह गयी. इन बातों पर संहिता की बड़ी बहन भी इन सब के खिलाफ हो गई थी.

नई दिल्ली: बदलते समय के साथ पुरानी सोच बदल रही है और नई सोच नई ऊर्जा के साथ परंपरा को तोड़कर नई जगह बना रही है. इस बदलाव को सच साबित करते हुए एक बेटी ने समाज और परिवार के विरोध से ऊपर उठकर विधवा मां की शादी करवाई है. मई, 2016 में गीता अग्रवाल के पति का हार्ट अटैक से निधन हो गया और इस तरह वो अकेले हो गईं. वैसे तो गीता अग्रवाल पेशे से टीचर हैं लेकिन मार्च, 2017 में जब उनकी छोटी बेटी काम करने के लिए गुड़गांव आ गई तो उनका अकेलापन उन्हें डसने लगा और वो डिप्रेशन में चली गईं.

बेटी की दिक्कत ये थी कि वो अपने मां के पास सिर्फ हफ्ते में एक दिन ही आ सकती थी. तभी बेटी ने अगस्त में फैसला लिया कि वे अपनी मां के लिए बेहतर पार्टनर ढूढ़ेंगी. बेटी संहिता कहती हैं, "हर किसी को अपनी जिंदगी में एक पार्टनर की जरुरत होती हैं जिससे वह अपनी सारी बातें शेयर कर सके. मैंने अपनी मां को बिना बताए उनकी प्रोफाइल मैटरिमोनियल साइट पर अपडेट कर दी."

जब संहिता सितंबर में अपने घर गयी तो उन्होंने अपनी मां से बताया तो वो हैरान रह गईं. इन बातों पर संहिता की बड़ी बहन भी इसके खिलाफ हो गई. लेकिन धीरे-धीरे बात बनी और सब साथ हो गए.

शादी के फैसले पर संहिता की मां कहती हैं कि उनके परिवार में विधवाओं का दोबारा से विवाह करना अपमान माना जाता है. दूसरी तरफ पति बने केजी गुप्ता कहते है कि उन्होंने अपने आपको कई साल तक व्यस्त और फिट रखा, लेकिन पार्टनर की जरूरत पड़ती है. वो कहते हैं, "मैं बैडमिंटन खेलने लगा. ऐसे में मेरे दोस्त ने मुझे दोबारा से शादी करने का सुझाव दिया और उन्होंने ही मेरी प्रोफाइल मैटरिमोनियल साइट पर बना दी."

के जी गुप्ता पेशे से रेवेन्यू इंस्पेक्टर हैं और के जी बांसवारा के रहने वाले हैं. संहिता को जब केजी गुप्ता के बारे में पता चला कि तो उन्होंने कहा कि इससे अच्छा क्या हो सकता है. फिर क्या था, दिसंबर में के जी गुप्ता और गीता अग्रवाल ने शादी हो गई.

अब बेटी संहिता कहती हैं कि उन्हें बहुत खुशी हैं कि उनकी मां के चेहरे पर मुस्कान वापस से लौट आई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget