एक्सप्लोरर

चीन के कर्ज के बोझ तले दबे मालदीव को बचाने के लिए भारत ने कुछ ऐसे तैयार की रणनीति

चीन में हाल में करीब 20 करोड़ डॉलर की लागत से मालदीव में 2.1 किमी लंबे चीन-मालदीव मैत्री पुल का निर्माण हिंद महासागर के बीच किया है. ऐसे में चीन के बढ़ते प्रभाव की काट के तौर पर भारत ने अगस्त में 50 करोड़ डॉलर (36.98 अरब रुपये) के पैकेज की घोषणा की थी.

मालदीव इस वक्त चीन के कर्ज के भारी दलदल में फंसा हुआ है. पिछले दिनों मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति और वहां के संसदीय स्पीकर मोहम्मद नशीद ने कहा कि अगर देश अपने सारे जेवर को बेच देगा तब भी चीन के ऋण से मुक्ति नहीं मिलेगी.  चीन में हाल में करीब 20 करोड़ डॉलर की लागत से मालदीव में 2.1 किमी लंबे चीन-मालदीव मैत्री पुल का निर्माण हिंद महासागर के बीच किया है। ऐसे में चीन के बढ़ते प्रभाव की काट के तौर पर भारत ने अगस्त में 50 करोड़ डॉलर (36.98 अरब रुपये) के पैकेज की घोषणा की थी. 6.7 किलो मीटर लंबा पुल माले को तीन द्वीपों से जोड़ेगा. यह मालदीव में सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना होगी, जो चीन के बढ़ते प्रभुत्व की काट है। चीन से परेशान मालदीव अब भारत की ओर देख रहा है.

सोलिह के सत्ता में भारत ने दिया 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा का कर्ज

मालदीव अब द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के लिए प्रयासरत है. भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, सोलिह के सत्ता में आने के बाद मालदीव को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 2 बिलियन डॉलर (147.92 अरब रुपये) से अधिक हो गई है. यह मालदीव के महत्व व दिल्ली के दृष्टिकोण की ओर इशारा करता है. पीएम नरेंद्र मोदी ने मालदीव को 1.4 बिलियन डॉलर (103.54 अरब रुपये)  की वित्तीय सहायता और इस साल अगस्त में भारत ने ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट के लिए 50 करोड़ डॉलर (36.98 अरब रुपये) के पैकेज की घोषणा की. मालदीव में भारत द्वारा वित्त पोषित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं पहले से ही चल रही हैं.

मालदीव पर कितना है चीन का कर्ज

राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की सरकार को नवंबर 2018 में शपथ ग्रहण के बाद यह पता लगाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी कि चीन की कितनी राशि मालदीव पर बकाया है. केंद्रीय बैंक गवर्नर का मानना था कि सीधे तौर पर 60 करोड़ डॉलर (44.37 अरब रुपये) बकाया है, लेकिन मालदीव की कंपनियों को सरकारी गारंटी के तहत जारी ऋणों में 90 करोड़ डॉलर (66.56 अरब रुपये) भी थे. पूर्व राष्ट्रपति और अब सोलिह की सत्तारूढ़ मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मोहम्मद नशीद ने कहा है कि चीन का मालदीव पर ऋण 3 अरब डॉलर (221.88 अरब रुपये) या जीडीपी का आधे से अधिक हो सकता है. हालांकि चीन ने इस आंकड़े को अतिरंजित कहा है.

यामीन सरकार के दौरान आई थी भारत से खटास

भौगोलिक निकटता और मजबूत ऐतिहासिक व आर्थिक संबंधों को देखते हुए मालदीव भारत का निकटतम सहयोगी रहा है. 1965 में अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद माले को मान्यता देने वाले पहले देशों में से भारत एक था. 1988 में मौमून अब्दुल गयूम के खिलाफ तख्तापलट के प्रयास को भारत ने पैराट्रूपर्स की मदद से विफल कर दिया था. हिंद महासागर में 2004 में आई सुनामी के बाद भारत ने मालदीव में सहायता के लिए नौसेना के तीन जहाज भेजे थे. लेकिन यामीन के बाद रिश्तों में खटास आ गई.

ये भी पढ़ें: चीन के कर्ज तले दबता जा रहा मालदीव हो रहा और मजबूर, सारे जेवर बेचकर भी नहीं हो पाएगा बीजिंग से कर्ज मुक्त 

भारत करेगा SCO शासनाध्यक्ष सम्मेलन की मेजबानी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे शुरुआत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget