एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान के साथ बातचीत जंग के मैदान में हो, पुरस्कार सिर्फ PoK', आतंकवाद को लेकर भड़के अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वे जो स्टेडियम में हमारे आनंद और उल्लास के दौरान पहरा देते हैं, वे जो दूसरों के खेलते समय अपना खून बहाते हैं. हमारा लक्ष्य मनोरंजन नहीं, बल्कि न्याय होना चाहिए.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार (28 जुलाई, 2025) को कहा कि भारत को किसी भी स्थिति में पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं करनी चाहिए और उस देश के साथ बातचीत केवल युद्ध के मैदान में होनी चाहिए. टीएमसी के लोकसभा सदस्य ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दशकों से पाकिस्तान आतंवाद फैला रहा है और भारत को लहूलुहान कर रहा है. 

उन्होंने पोस्ट में कहा, 'भारत को किसी भी हाल में पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं करनी चाहिए. पाकिस्तान के साथ हमारी बातचीत केवल युद्ध के मैदान में होनी चाहिए और इस युद्ध में जीतने वाला एकमात्र पुरस्कार पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) है.'

पाकिस्तान दशकों से फैला रहा आतंकवाद 

बनर्जी ने कहा, 'पाकिस्तान दशकों से हमारे देश में आतंकवाद का फैला रहा है. उसने भारतीयों की जान लेकर कई परिवार उजाड़े और अपूरणीय क्षति पहुंचाकर हमारे देश को लहूलुहान किया है. फिर भी हम समय-समय पर राजनीति को खेलों से दूर रखने की मांग सुनते आए हैं, लेकिन अब नहीं, अब इसे रोकना होगा.'

टीएमसी सांसद ने कहा कि जब कोई देश परोक्ष युद्ध छेड़ता है तो कोई जमीन तटस्थ नहीं बचती. कोई क्रिकेट पिच हमारे शहीदों का खून धोने के लिए काफी नहीं है. हमारा तिरंगा बल्ले और गेंद की वजह से नहीं, बल्कि हमारे सशस्त्र बलों के बेजोड़ साहस और वीरता की वजह से ऊंचा फहराता है. हम अपने क्रिकेटरों का सम्मान करते हैं और मैं इस खेल का गहरा सम्मान करता हूं, लेकिन एक राष्ट्र के रूप में हम अपने सैनिकों का सम्मान करते हैं. 

मनोरंजन नहीं, न्याय चाहिए: बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने पोस्ट में कहा कि वे जो स्टेडियम में हमारे आनंद और उल्लास के दौरान पहरा देते हैं, वे जो दूसरों के खेलते समय अपना खून बहाते हैं. हमारा लक्ष्य मनोरंजन नहीं, बल्कि न्याय होना चाहिए. अगर पाकिस्तान के साथ मुकाबला होना है तो वह नियंत्रण रेखा पर लड़ा जाए और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर ही एकमात्र ट्रॉफी हो, जो हम चाहते हैं. इससे कम कोई भी बात हमारे शहीदों का अपमान होगी.

ये भी पढ़ें:- 'पाकिस्तान से युद्ध का मकसद क्यों नहीं था... PoK आज नहीं लेंगे तो कब लेंगे?' गौरव गोगोई ने संसद में सरकार से पूछा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget