एक्सप्लोरर

तिहाड़ जेल में रिश्तेदार कैदियों की आपस में मुलाकात फिर से शुरू, कोरोना के चलते हुई थी बंद

तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल के मुताबिक कोरोना के मद्देनजर यह मुलाकात बीच में रोक दी गई थी क्योंकि विभिन्न जेलों में बंद कुछ कैदी करोना पॉजिटिव पाए गए थे.

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं. वहीं लंबे करोना काल के बाद अब तिहाड़ जेल में बंद रिश्तेदार कैदियों की मुलाकात फिर से शुरू करा दी गई है. फिर से शुरू हुए इस सिलसिले में तिहाड़ जेल की महिला जेल में बंद अपने रिश्तेदारों से 128 पुरुष कैदियों ने मुलाकात की. यह पुरुष कैदी दिल्ली के विभिन्न जेलों में बंदी है.

तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल के मुताबिक कोरोना के मद्देनजर यह मुलाकात बीच में रोक दी गई थी क्योंकि विभिन्न जेलों में बंद कुछ कैदी करोना पॉजिटिव पाए गए थे. इस आशंका के चलते कि यह बीमारी और कैदियों में न फैल जाए, ऐसी मुलाकातों का सिलसिला समाप्त कर दिया गया था. जेल अधिकारी के मुताबिक अब कोरोना को लेकर तिहाड़ जेल में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. लिहाजा जेलों में बंद रिश्तेदार कैदियों को फिर से मुलाकात करवाने का सिलसिला शुरू करने के निर्देश दिए गए. जेलों में मौजूद कैदी भी इन मुलाकातों के बंद होने से खासे परेशान थे.

बच्चे भी होते हैं साथ

तिहाड़ में जेल नंबर छह को महिला जेल के नाम से जाना जाता है और इनमें से अनेक महिला कैदियों के पास उनके अपने छोटे बच्चे भी साथ ही रहते हैं. कई मामलों में महिला कैदियों के पति या अन्य रिश्तेदार तिहाड़ की किसी दूसरी जेल में बंदी होते हैं. ऐसे में वह अपनी महिला रिश्तेदार के अलावा उसके पास मौजूद बच्चे से भी मिलना चाहते हैं.

तिहाड़ जेल अधिकारियों के मुताबिक रविवार को कराई गई इस मुलाकात में पुरुष कैदियों को पूरी सुरक्षा के साथ मंडोली जेल के अलावा तिहाड़ परिसर में मौजूद अन्य जेलों से महिला जेल यानी जेल नंबर छह में लाया गया था और इन सभी लोगों की अपनी महिला रिश्तेदारों से आधे घंटे और उससे ज्यादा समय तक मुलाकात कराई गई.

जेल अधिकारियों के मुताबिक करोना आने के पहले यह मुलाकातें प्रति महीने के दूसरे शनिवार को छोड़कर प्रत्येक शनिवार को कराई जाती थी और अब फिर से जेल में बंद रिश्तेदार कैदी आपस में पहले और तीसरे शनिवार को मुलाकात कर सकेंगे. जेल अधिकारियों के मुताबिक फिर से शुरू कराई गई मुलाकात के तहत महिला जेल के अलावा 42 पुरुष कैदियों ने जेल नंबर 16 मंडोली में बंद अपने रिश्तेदारों से भी मुलाकात की.

जेल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सभी मुलाकातें कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कराई गई थी यानी मिलने वाले प्रत्येक कैदी ने अपने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था और 2 गज की दूरी भी रखी हुई थी. जेल में मुलाकातों का ये दौर आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में कैदी सीख रहे हुनर, बदले में मिल रहा मेहनताना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget