एक्सप्लोरर

आंधी-तूफान का खतरा अभी टला नहीं है, मौसम विभाग ने जारी की इन राज्यों के लिए चेतावनी

आंधी तूफान का खतरा अभी टला नहीं है. मौसम विभाग ने एलर्ट जारी कर बताया कि कई राज्यों में गर्जना के साथ 50-70 किमी रफ्तार से आंधी आ सकती है.

नई दिल्ली: आंधी तूफान का खतरा अभी टला नहीं है. मौसम विभाग ने एलर्ट जारी कर बताया कि कई राज्यों में गर्जना के साथ 50-70 किमी रफ्तार से आंधी आ सकती है. वहीं दिल्ली में आज सुबह मौसम में ठंडक रही और आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहे. एक दिन पहले शहर में आए आंधी-तूफान में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 18 लोग घायल हो गए थे. वहीं मौसम विभाग ने देश भर में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह आसमान में बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस रहा. दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 54 फीसदी दर्ज की गई. बीते 24 घंटे में शहर में 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विज्ञानियों ने आज दोपहर हल्की बारिश का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब बना रह सकता है.

दिल्ली के अलावा देश के 4 राज्यों में रविवार देर शाम आंधी तूफान का ने जमकर कहर मचाया. करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान में 68 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में आंधी तूफान ने ढाया कहर. जानमाल का सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर प्रदेश में हुआ.

उत्तर प्रदेश में तूफान की चपेट में 42 जिंदगियां आ गईं. पिछले दो हफ्ते में आंधी तूफान से देश भर में करीब 150 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हैं. आंधी तूफान से यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.

कहां-कहां हैं एलर्ट

मौसम विभाग ने देश भर में कई जगहों पर आंधी-तूफान और कुछ जगहों पर बारिश के लिए एलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

वहीं उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा वाले क्षेत्र, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, दक्षिण कर्नाटक, और पुदुचेरी में अलग-अलग इलाकों में तेज हवा के साथ आंधी तूफान आने की आशंका है.

वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तरी ओडिशा में तेज बारिश हो सकती है. दक्षिण-पश्चिमी यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका है. राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर धूल भरी आंधी आ सकती है.

यूपी के कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी और गरज के साथ बल्की बारिश संभव है. बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीरनगर जिले प्रभावित हो सकते हैं. इसके अलावा फैजाबाद, सुल्तानपुर, आजमगढ़, आंबेडकरनगर, मऊ, देवरिया, इलाहाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र जिले भी प्रभावित हो सकते हैं.

आंधी तूफान से कैसे बचें?

आंधी तूफान के अलर्ट के बीच कई जगहों पर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी और चेतावनियों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें और अखबार पढ़ें. घर के अंदर रहने की कोशिश करें, खुले में जानें से बचें.

बिजली के सभी सामानों के प्लग हटा दें. पेड़ों के नीचे या आसपास न जाएं, अगर गाड़ी, बस या अन्य ढकी हुई गाड़ी के अंदर हैं तो उसी में रहें. साइकिल और मोटरसाइकल पर चलने से बचें. पूल, तालाब, छोटी नाव में हैं तो तुरंत बाहर आएं और सुरक्षित जगह जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DK पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DK पर भड़के विजय
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget