एक्सप्लोरर

Delhi Rain: दिल्ली में तेज आंधी के साथ बारिश, उड़ानों में हुई देरी

Delhi Rain: मौसम विभाग ने कहा कि बारिश और आंधी के चलते सोमवार को दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई.

Delhi Rain: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है. इसकी वजह से कई उड़ानें लेट हो गईं. दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्वीट किया, ‘‘खराब मौसम के कारण, दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें.’’

इससे पहले सोमवार की सुबह भारी बारिश और आंधी के बाद लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग ने कहा कि बीते कुछ दिन से अभूतपूर्व भीषण गर्मी का सामना कर रही राष्ट्रीय राजधानी में इस सीजन में यह पहली मध्यम तीव्रता की आंधी थी. इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बारिश और आंधी के चलते सोमवार को दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई है, जो सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर 29 डिग्री सेल्सियस से गिरकर सुबह 7 बजे 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया.

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया जो इस ऋतु में सामान्य से नौ डिग्री कम है. वहीं अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री कम है.

एक मई 2004 के बाद पहली बार मई में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. इससे पहले एक मई 2004 को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री दर्ज किया गया है. दिल्ली में मई महीने में सबसे कम न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड 15.2 डिग्री है जो दो मई 1982 को दर्ज किया गया था.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर देश में कहीं और लू के हालात बनने का अनुमान नहीं है.

आईएमडी के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान से आने वाली एक अतिरिक्त ऊष्णकटिबंधीय मौसम प्रणाली ने बारिश वाले बादलों का निर्माण किया जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को सुबह बारिश हुई.

Delhi New LG: विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उप राज्यपाल बनाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget