एक्सप्लोरर

UN की रिपोर्ट में दावा, शिशु मृत्यु में भारत अव्वल, हर 2 मिनट में होती है 3 शिशुओं की मौत

यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में शिशु मृत्यु के सर्वाधिक आंकड़ें भारत के हैं, जिसके बाद नाइजीरिया का नंबर है. नाइजीरिया में एक साल में 4,66,000 शिशुओं की मृत्यु हुई. इसके बाद पाकिस्तान में 3,30,000 शिशुओं की मृत्यु हुई.

नई दिल्लीः संयुक्त राष्ट्र (यूएन) से जुड़ी एक संस्था के अनुसार भारत में औसतन हर दो मिनट में तीन नवजातों की मौत हो जाती है. इसके पीछे के कारणों में पानी, स्वच्छता, पौष्टिक भोजन या बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है. यूएन के शिशु मृत्युदर आकलन के लिए अंतर-एजेंसी समूह (यूएनआईजीएमई) की एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत में साल 2017 में 8,02,000 शिशुओं की मौत हुई थी और ये आंकड़ा पांच साल में सबसे कम है. लेकिन दुनियाभर में यह आंकड़ा अब भी सबसे ज्यादा है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के स्वास्थ्य प्रमुख डॉ. गगन गुप्ता ने कहा कि भारत, सरकार के नेतृत्व में शुरू किए गए कई योजनाओं के माध्यम से शिशु मृत्यु की वजहों से लड़ने की दिशा में अच्छी प्रगति कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘इस बात पर विचार करना होगा कि भारत में हर साल ढाई करोड़ बच्चे जन्म लेते हैं और शिशु मृत्यु के मामलों में कमी आई है और ये पिछले पांच सालों में सबसे कम है. ये भी पहली बार है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु के मामलों की संख्या जन्म संख्या के समान है. अगला कदम शिशुओं की मृत्यु के मामले कम करने की दिशा में होगा.’’

गुप्ता ने कहा, ‘‘दुनियाभर में जन्म लेने वाले बच्चों में करीब 18 प्रतिशत भारतीय होते हैं.’’ उन्होंने कहा कि शिशु मृत्यु की प्रमुख वजहों में पानी, स्वच्छता, पौष्टिक भोजन या बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है. रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में शिशु मृत्यु के सर्वाधिक आंकड़ें भारत के हैं, जिसके बाद नाइजीरिया का नंबर है. नाइजीरिया में एक साल में 4,66,000 शिशुओं की मृत्यु हुई. इसके बाद पाकिस्तान में 3,30,000 शिशुओं की मृत्यु हुई.

लिंगानुपात में हुआ है सुधार

यूएनआईजीएमई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में साल 2017 में 6,05,000 नवजात शिशुओं की मौत के मामले दर्ज किए गए, जबकि पांच से 14 साल आयु वर्ग के 1,52,000 बच्चों की मृत्यु हुई. यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि यास्मीन अली हक ने कहा है कि शिशु मृत्यु दर के मामले में भारत में काफी सुधार हो रहा है. ऐसा पहली बार हुआ है जब जन्म से लेकर पांच वर्ष आयु वर्ग में 'वैश्विक मृत्यु दर' में भारत के आंकड़े 'वैश्विक जन्म दर' में भारत के आंकड़ों के बराबर हैं.

यास्मीन ने कहा कि सबसे अच्छी बात पिछले पांच सालों में लिंगानुपात में आया सुधार और लड़कियों के जन्म और जीवन प्रत्याशा दर में वृद्धि है. उन्होंने कहा कि ‘पोषण’ अभियान के तहत जरूरी पोषक तत्व मुहैया कराने और देश को 2019 तक खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे अभियानों से भी फर्क पड़ेगा.

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से शिशु मृत्यु दर में कमी

यास्मीन ने बताया कि अस्पतालों में प्रसव को प्रोत्साहन, नवजात शिशुओं के देखभाल के लिए सुविधाओं का विकास और टीकाकरण बेहतर होने से शिशु मृत्यु दर में कमी आयी है. शिशु मृत्यु दर 2016 में 8.67 लाख के मुकाबले कम होकर 2017 में 8.02 लाख हो गई. 2016 में भारत में शिशु मृत्यु दर 44 शिशु प्रति 1000 थी. अगर लैंगिक आधार पर शिशु मृत्यु दर की बात करें, तो 2017 में लड़कों में ये प्रति 1000 बच्चे पर 30 थी, जबकि लड़कियों में ये प्रति 1000 बच्चियों पर 40 थी.

यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या विभाग और विश्व बैंक समूह की ओर से जारी मृत्यु दर के नये अनुमानों के मुताबिक 2017 में 15 साल से कम आयु के 63 लाख बच्चों की मौत हो गयी जिनमें ज्यादातर की मौतों को रोका जा सकता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Congress Leader Hospitalised: कांग्रेस नेता की अचानक तबीयत बिगड़ी! आनन-फानन में हैदराबाद के अस्पताल में किया गया भर्ती
कांग्रेस नेता की अचानक तबीयत बिगड़ी! आनन-फानन में हैदराबाद के अस्पताल में किया गया भर्ती
TET पेपर लीक पर भड़के ओवैसी, BJP सरकार पर साधा निशाना, पूछा- 'युवाओं को परेशान करने का जिम्मेदार कौन?'
TET पेपर लीक पर भड़के ओवैसी, BJP सरकार पर साधा निशाना, पूछा- 'युवाओं को परेशान करने का जिम्मेदार कौन?'
Marco Rubio On India: भारत की बढ़ती एनर्जी डिमांड पर अमेरिका की नजर! मार्को रुबियो ने कर दी बड़ी पेशकश
भारत की बढ़ती एनर्जी डिमांड पर अमेरिका की नजर! मार्को रुबियो ने कर दी बड़ी पेशकश
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हाई अलर्ट! अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा कड़ी, समीक्षा के लिए रक्षा अधिकारियों का बड़ा दौरा
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हाई अलर्ट! अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा कड़ी, समीक्षा के लिए रक्षा अधिकारियों का बड़ा दौरा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का संगीत में साड़ी लुक, पर बेटे Vihan के साथ होने वाली है बड़ी अनहोनी!
Bollywood News: ऐश्वर्या राय के आइकॉनिक गाने 'इश्क कमीना' का हुआ रीमेक, नए अंदाज में रिलीज हुआ ट्रैक(27.06.26)
Mahindra BE 6 (Pack 2) ownership review | Auto Live #mahindra #mahindrabe6
US Iran War: सिंगापुर के जहाज पर हमला | Trump | Hormuz | IRGC | Netanyahu
Maharashtra TET Paper Leak: TET का पेपर लीक! कल होने वाली परीक्षा हुई रद्द | TET Exam Cancelled

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
मुंबई में मुहर्रम जुलूस में जहर से भरे चूहे मारने वाले 14900 कैप्सूल जब्त, बड़ी साजिश की आशंका
मुंबई में मुहर्रम जुलूस में जहर से भरे चूहे मारने वाले 14900 कैप्सूल जब्त, बड़ी साजिश की आशंका
भारत की हार पर रवींद्र जडेजा के कोच ने दिया बड़ा बयान, जो कहा वो भारतीय फैंस को जानना चाहिए
भारत की हार पर रवींद्र जडेजा के कोच ने दिया बड़ा बयान, जो कहा वो भारतीय फैंस को जानना चाहिए
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
Video: जंगल में टाइगर्स की खूनी जंग, दरिंदों की दहाड़ से गूंजा जंगल- वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने
जंगल में टाइगर्स की खूनी जंग, दरिंदों की दहाड़ से गूंजा जंगल- वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने
अब Maruti ला रही सबसे छोटी और सस्ती SUV, टाटा पंच को देगी कड़ी टक्कर, जानिए डिटेल्स
अब Maruti ला रही सबसे छोटी और सस्ती SUV, टाटा पंच को देगी कड़ी टक्कर, जानिए डिटेल्स
Embed widget