एक्सप्लोरर

73 साल की हुईं सोनिया गांधी, पीएम मोदी ने अच्छे स्वास्थ्य सहित की ये बड़ी प्रार्थना

सोनिया गांधी के बर्थडे के मौके पर कांग्रेस ने कहा कि सोनिया हमारी शक्ति हैं. रेप की बढती घटनाओं से दुखी होकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपना 73वां जन्मदिन नहीं मना रही हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को 73 साल की हो गईं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. हालांकि देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं से रेप की बढ़ती घटनाओं से आहत होकर वे इस साल अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 73 साल की हो गईं. सोनिया के 73वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि "सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं."

सोनिया के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे. हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा, 'सोनिया गांधी जी को 73वें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं. आपका देश के लिए त्याग, दृढ़ प्रतिबद्धता, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम हमेशा हमें प्रेरणा देता है. ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करती हूं"

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "सोनिया गांधी हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं. उस शख्स को जन्मदिन की मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति, हमारे देश की संस्कृति और देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है."

इनके अलावा द्रमुक नेता एम के स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कई अन्य नेताओं ने भी सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी. साथ ही इन्होंने सोनिया की लंबी उम्र की प्रार्थना भी की.

वहीं देशभर में बढ़ रहीं रेप की घटनाओं से आहत होकर सोनिया गांधी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं. उनका कहना है कि "देश में रेप की बढ़ती घटनाओं से मैं दुखी हूं और इसी कारण इस साल मैंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है."

ये भी पढ़ें

राज्यसभा में उठा दिल्ली अग्निकांड का मामला, सांसदों ने मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

Explained: क्यों हो रहा है नागरिकता संशोधन बिल का विरोध, जानिए बड़ी वजहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच करें, एक्शन न लें', प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर 8 राज्यों को SC का नोटिस
'जांच करें, एक्शन न लें', प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर 8 राज्यों को SC का नोटिस
बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी
बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget