एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में शराब के ठेके में चोरी, चोरों ने कई पेटी शराब पर किया हाथ साफ 

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में शराब के ठेके में चोरी हो गई.चोरों ने कई पेटी शराब पर हाथ साफ कर दिया.

नई दिल्ली: पूरे देश में लॉकडाउन है. सिर्फ जरूरत के सामान ही बाजार में मिल रहे हैं. इसी के चलते दिल्ली में शराब की दुकानें भी बंद हैं. हालांकि कई बार यह मांग भी उठी कि शराब को जरूरी सम्मान में रखना चाहिए जिससे लॉकडाउन के चलते घरों में बैठे लोग कोरोना वायरस के इस ट्रामा से बाहर निकल सकें. लॉकडाउन के चलते बॉर्डर सील हैं.

जगह-जगह पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है. इस लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में क्राइम ग्राफ भी काफी घट गया है लेकिन चोरों ने शुक्रवार रात सब्जी मंडी इलाके में एक शराब की दुकान पर हाथ साफ कर दिया. पेट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने टूटे हुए शटर को देखा. जिसके बाद दुकान मालिक को जानकारी दी गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात को जब पुलिस सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के रोशन आरा इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी तब पुलिसकर्मियों ने शराब के ठेके का शटर टूटा हुआ देखा. जिसके बाद दुकान के मालिक को की जानकारी दी गई. हालांकि दुकान मालिक अभी यह नहीं बता पाया है की कितनी शराब दुकान से चोरी हुई है. फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है. लेकिन जिस तरीके से लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर इतनी पुलिस होने के बावजूद चोरी हुई उससे कहीं ना कहीं पुलिस पर भी सवाल खड़े होते हैं. मैसेज वायरल- कोरोना वायरस से शराब लड़ने में है कारगर कोरोना वायरस से निपटने के लिए सोशल मीडिया पर कई तरह के उपाय वायरल हुए थे. कोई आयुर्वेद में इसका इलाज बता रहा था तो कोई होम्योपैथिक में. कुछ लोगों का तो यह भी कहना था की शराब पीने से कोरोना वायरस शरीर पर असर ही नहीं करेगा. हालांकि डॉक्टरों ने इस बात को पूरी तरीके से गलत बताया था. डॉक्टर का कहना है कि शराब से इंसान की इम्युनिटी कम होती है.  जिसके चलते कोरोना वायरस उस शख्स पर और भी ज्यादा हावी हो सकता है.

ये भी पढ़ें

Coronavirus: दुनियाभर में 10 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित मरीज, इटली-स्पेन, अमेरिका-ब्रिटेन में हालात बेकाबू

कोविड-19 के मरीजों के इलाज में मलेरिया रोधी दवा का इस्तेमाल खतरनाक: वैज्ञानिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC से सरकारी विभाग के कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
SC से सरकारी विभाग के कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget