एक्सप्लोरर

Telangana Clash: तेलंगाना में धान खरीदी को लेकर टीआरएस और बीजेपी में विवाद, कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की

Telangana Clash: एक तरफ टीआरएस केंद्र सरकार पर दबाव बना रही है कि तेलंगाना के किसानों से केंद्र सरकार पूरी धान खरीदे. दूसरी तरफ बीजेपी सत्तारूढ़ टीआरएस पर धान खरीदने को लेकर दबाव बना रही है.

Telangana Clash Over Paddy: धान खरीदी को लेकर तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस और बीजेपी के बीच तनाव बढ़ते ही जा रहा है. एक तरफ टीआरएस केंद्र सरकार पर दबाव बना रही है कि तेलंगाना के किसानों से केंद्र सरकार पूरी धान खरीदे. दूसरी तरफ बीजेपी सत्तारूढ़ टीआरएस पर धान खरीदने को लेकर दबाव बना रही है. तेलंगाना के नलगोंडा जिले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा था, अब सूर्यापेट जिले में भी टीआरएस और किसानों द्वारा विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

तेलंगाना के बीजेपी अध्यक्ष का विरोध

जानकारी के मुताबिक तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष नलगोंडा जिले के दौरे के बाद सूर्यापेट जिले के दौरे पर हैं, जिले के अलग अलग गांवों में धान खरीदी केंद्र पर जायजा लेने पहुंचे हैं, कुछ लोगों ने तो उनका साथ दिया, मगर इस दौरान कुछ लोगों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें काले झंडे दिखाए. लोगों ने उनके खिलाफ प्लेकार्डस लेकर विरोध प्रदर्शन किया और 'बंडी संजय गो बैक' के नारे लगाए, इसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने 'केसीआर डाउन डाउन के नारे लगाए', दोनों आमने-सामने आ गए, धक्कामुक्की करने लगे.

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

बीजेपी कार्यकर्ताओं और कथित किसानों के बीच झड़प के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई.  पुलिस ने उन लोगों को वहां से खदेड़ दिया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया. बीजेपी का आरोप है कि ये लोग किसान नहीं बल्कि टीआरएस के कार्यकर्ता हैं, जो बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया. नलगोंडा और मिरयालगुडा में भी बंडी संजय कुमार के दौरे के दौरान तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली है. यहां भी टीआरएस कार्यकर्ताओं ने बंडी संजय का विरोध किया था.

इस दौरान टीआरएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन हुए, एक दूसरे पर पथराव और अंडे फेंके गए थे. नालगोंडा के पुलिस अधीक्षक रंगनाथ के अनुसार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय बिना पुलिस इजाजत के भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन, दौरा और बैठक कर रहे थे, इसीलिए उनके खिलाफ इलेक्शन कोड का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें:

BSF’s Jurisdiction: पंजाब के बाद अब बंगाल ने BSF के अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पारित किया, जमकर हुआ हंगामा

Air Force Air Show: सुखोई से जगुआर और मिराज से हरक्युलिस तक...वायुसेना के विमानों के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बना 'रणवे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget