एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति भवन का एलान- 30 मई, शाम 7 बजे मोदी और कैबिनेट लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ

माना जा रहा है कि कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत कर सकते हैं. हालांकि, अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि किन-किन राष्ट्राध्यक्षों को न्योता दिया गया है और उनमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमान खान का नाम शामिल है या नहीं.

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा. साथ ही, मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी जाएगी. राष्ट्रपति भवन ने रविवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रपति भवन की ओर से ट्वीट करके बताया गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे.

मोदी बीजेपी के ऐसे पहले नेता हैं जिन्हें प्रधानमंत्री के रूप में पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद दूसरी बार भी इस पद के लिए चुना गया है. साथ ही जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाले तीसरे प्रधानमंत्री हैं. बीजेपी से अटल बिहारी वाजपेयी भी लगातार दो कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री चुने गए थे लेकिन उनका पहला कार्यकाल सिर्फ एक साल सात महीने का रहा था.

मंत्रिपरिषद में पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से पार्टी के सांसद होंगे मोदी के दूसरे कार्यकाल के मंत्रियों के नामों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि, मंत्रिपरिषद में कुछ नये सदस्यों को शामिल किए जाने की अटकलें हैं जिनमें पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से पार्टी के सांसद होंगे. इस राज्य में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है.

हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि शपथ ग्रहण समारोह में विश्व के कुछ नेता भी शरीक होंगे या नहीं. दरअसल, 2014 के शपथ ग्रहण के दौरान मोदी ने पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सहित दक्षेस देशों के नेताओं को आमंत्रित किया था. उस समारोह में विदेशी गणमान्य लोगों सहित करीब 2,000 लोगों को आमंत्रित किया गया था.

इस लोकसभा चुनाव में मोदी की प्रचंड जीत पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित कई वैश्विक नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ने बीजेपी और एनडीए संसदीय दल का सर्वसम्मति से नेता चुने गए नरेन्द्र मोदी को शनिवार को प्रधानमंत्री नामित करते हुए केंद्र में नयी सरकार बनाने का न्यौता दिया था. भारतीय जनता पार्टी और इसकी अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से मोदी को सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद वह (मोदी) सरकार बनाने का दावा पेश करने शनिवार रात राष्ट्रपति भवन गए थे.

साथ ही, शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की थी. इस प्रतिनिधिमंडल में प्रकाश सिंह बादल, राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, सुषमा स्वराज, उद्धव ठाकरे, नितिन गडकरी, के पलानीसामी, कोनराड संगमा और नेफियू रियो शामिल थे.

बीजेपी के 303 सांसद हैं शिष्टमंडल ने एक पत्र राष्ट्रपति को सौंपा गया जिसमें कहा गया है कि नरेन्द्र मोदी को बीजेपी संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है. राजग के घटक दलों के समर्थन वाले पत्र भी राष्ट्रपति को सौंपे गए थे. गौरतलब है कि निवर्तमान मंत्रिपरिषद के मंत्रियों ने शुक्रवार रात कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. 543 सदस्यीय लोकसभा के लिये हाल ही में हुए चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए के 353 सांसद निर्वाचित हुए हैं. इनमें बीजेपी के 303 सांसद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget