एक्सप्लोरर

लालू-नीतीश के बीच दिलचस्प हुआ पोस्टर वॉर, JDU ने लालू के नाम को फिल्मी नाम से बदला

बिहार में जेडीयू और आरजेडी के बीच पोस्टर वॉर चल रहा है.जेडीयू और आरजेडी पहले भी एक दूसरे के खिलाफ पोस्टर जारी कर चुके हैं.

पटना: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू और आरजेडी के बीच पोस्टर वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है. जेडीयू ने पूर्व सीएम लालू यादव पर फिल्मी अंदाज में एक और पोस्टर निकाला तो लालू ने पुराने गाने की धुन पर नीतीश पर वार किया. बीते चंद दिनों से पटना की दीवारों पर लालू और नीतीश के बीच का पोस्टर वॉर चर्चा का विषय बना हुआ है.

आज पटना की सड़कों पर फिल्मी स्टाइल में लालू यादव को विलेन की तरह चश्मा लगाए हुए दिखाया गया है. फिल्म का नाम है 'ठग्स ऑफ बिहार'. 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' फिल्म का नाम बदलकर 'ठग्स ऑफ बिहार' रखा गया है.

जवाब में लालू ने ट्वीट किया है. लालू ने नीतीश की तस्वीर भी ट्वीट की. जिसमें वह पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण कर रहे हैं.साथ में महेश भट्ट की फिल्म 'फिर तेरी कहानी याद आई' के गाने की धुन पर गाना ट्वीट किया.

पोस्टर वार पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा, ''जो खुद विलेन ऑफ बिहार हो, वो दूसरे को कैसे ठग बता सकता है. किसी के बारे में बोलने से पहले सौ बार सोचना चाहिए. अपने गिरेबां में झांकना चाहिए जिन्होंने जनता के मतों को ठगा हो. लोकतंत्र में इससे बड़ा ठग तो कोई हो ही नहीं सकता है जिन्होंने विशेष राज्य के दर्जे पर जनता को ठगा हो. विशेष पैकेज पर जनता को ठगा हो.''

उन्होंने कहा, ''हमलोगों ने पोस्टर लगाया था, लहूलुहान है बिहार, शिकारी है सरकार. चमकी बुखार में हज़ारो बच्चे मर गए, मुज्जफरपुर बालिका गृह कांड में हज़ारों बच्चियों की अस्मत लूटी गई, नाले की पानी में राजधानी डूब गया, बिहार अपराध में न.-1 है, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, पूरा विकास ठप, चालीस घोटाले, हर जगह भ्रष्टाचार, राजधानी में एक दिनों में डबल मर्डर हो रहा है. जेडीयू की तीर से जनता बेहाल है.''

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अपनी नाकामी को छुपाने के लिए इस पोस्टर से इनका काम नहीं चलने वाला है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को 14 वर्षो में किसने ठगा, हम जिन जिन मुद्दों पर सवाल पूछ रहे हैं. क्या हुआ विशेष राज्य के दर्जे पर? क्या हुआ विशेष पैकेज पर? आखिर इन मुद्दों पर जेडीयू चुप क्यों है? तो इनको बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. इन्होंने बिहार की जनता के साथ जो धोखा दिया है, उन्हें ठगने का काम किया. अब जनता इन्हें विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी.

इस मसले पर बिहार के सूचना और जनसंपर्क मंत्री ने भी बयान दिया है. उन्होंने ठग्स ऑफ बिहार के पोस्टर को जायज़ बताते हुए कहा कि "पोस्टर किसने लगाया, यह तो नहीं जानते लेकिन पोस्टर में जिस प्रकार भावना का प्रकटीकरण किया गया है, वह लालू प्रसाद के शासनकाल का सच है. ठग्स ऑफ हिंदुस्तान एक सिनेमा थी, उस सिनेमा में वृतचित्र प्रस्तुत किया गया था. अगर 1990 से लेकर 2005 तक का खौफनाक दौर देखिएगा, तो उस समय फिरौती के लिए अपहरण, टेंपो वाले के साथ क्या व्यवहार होता था. समाज के गरीब तबके को विद्यालय के बजाय चरवाहा विद्यालय भेजा जाता था. तो ये राजनीति के ठग है, उनका प्रकटीकरण हुआ है. ये जो लारा फिल्म्स के द्वारा बनाया गया, इसे आम आदमी ने झेला है.

आपको बता दें कि इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. अक्टूबर और नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद की जा रही है. पिछले विधानसभा चुनाव में लालू और नीतीश ने मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन अब दोनों की राहें फिर से जुदा हो चुकी हैं, ऐसे में जैसे जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं दोनों में खटास भी बढ़ती जा रही हैं.

ये भी पढ़ें-

LIVE: थोड़ी देर में केजरीवाल के घर विधायक दल की बैठक, मनीष सिसोदिया पहुंचे

BJP महासचिव विजयवर्गीय के विवादित बोल, ‘विद्यालयों-मदरसों में हनुमान चालीसा कराएं केजरीवाल’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
CBI ने ED के दो अधिकारियों को दबोचा, क्या है दिलचस्प केस?
CBI ने ED के दो अधिकारियों को दबोचा, क्या है दिलचस्प केस?
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पाक से घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नजर
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पाक से घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नजर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget