एक्सप्लोरर

अब अहमदाबाद का नाम कर्णावती करने की तैयारी, सीएम रुपाणी का एलान

कुछ वक्त पहले सूबे के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी अहमदाबाद का नाम कर्णावती रखने की बात को लेकर बयान दिया था. उनका कहना था कि लोगों के जरिए पहले भी अहमदाबाद का नाम कर्णावती रखने की इच्छा जताइ गई है.

नई दिल्ली/अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद का नाम अब बदलने जा रहा है. सूबे के सीएम विजय रुपाणी ने साबरमती के तट पर बसे इस शहर का नाम कर्णावती करने का एलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद के नाम बदले को लेकर बीते काफी दिनों से सोच विचार किया जा रहा था.

अहदमबाद का नाम बदले पर रुपानी ने आज कहा, "कानूनी सलाह-मशविरा और दूसरे तमाम पहलुओं पर विचार करने के बाद पुख्ता कदम उठाया जाएगा. आने वाले दिनों में हम इसपर विचार करेंगे. उनका कहना था कि परिवर्तन का नाम प्रगति है."

डिप्टी सीएम पहले ही चुके हैं बयान आपको बता दें कि इससे पहले सूबे के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी अहमदाबाद का नाम कर्णावती रखने की बात को लेकर बयान दिया था. उनका कहना था कि लोगों के जरिए पहले भी अहमदाबाद का नाम कर्णावती रखने की इच्छा जताइ गई है, भले ही अभी नाम बदला नहीं है लेकिन लोगों के मन में कर्णावती नाम ही बसा हुआ है. योग्य समय पर योग्य निर्णय पर विचार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसे लेकर अहमदाबाद महानगरपालिका में 1990 में पहली बार प्रस्ताव पास किया था. अहमदाबाद के मेयर बीजल पटेल का भी कहना है कि राज्य सरकार ओर केन्द्र सरकार के मार्गदर्शन में साल 2019 से पहले-पहले कर्णावती नाम रखता जा सकता है.

अहमदाबाद शहर को जानिए 60 लाख से ज्यादा आबादी वाला ये शहर भारत में एक महत्वपूर्ण आर्थिक और औद्योगिक केंद्र के तौर पर शुमार किया जाता है. कपास के उत्पादन में इस शहर का दूसरा स्थान है. बुनाई के लिए ये शहर काफी मशहूर है. देशभर में इस शहर की पहचान व्यापार और वाणिज्य केन्द्र के तौर पर है.

कब बना शहर? अहमदाबाद का नाम इस शहर के शासक सुल्तान अहमद शाह के नाम पर रखा गया. सुल्तान अहमद ने ही इस शहर की स्थापना 1411 में की थी. माना जाता है कि प्राचीन हिन्दू शहर असावल के निकट अहमदाबाद की स्थापना की थी.

नाम बदलने की राजनीति उत्तर प्रदेश में अभी हाल के दिनों में तीन बड़े नाम बदले गए हैं. मुगल सराय स्टेशन का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया तो इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज रखा गया. एक दिल पहले ही सीएम योगी आदित्याथ ने फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या कर दिया है. इस तरह अब महाराष्ट्र के शहर उस्मानाबाद और औरंगाबाद के नाम बदलने की भी मांग की जा रही है.

VIDEO: देखिए जब गुस्से में वेटर ने ग्राहक के मुंह पर दे मारा पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget