एक्सप्लोरर

पीएम मोदी बोले- समाज के आखिरी व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाने का संकल्प

प्रधानमंत्री ने कहा कि आगामी 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर दुनिया भर के भारतवंशी काशी आयेंगे, हमें उन्हें काशी की आध्यात्मिक और भारतीय संस्कार की संस्कृति का दर्शन कराना है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि समाज के गरीब और सामान्य जन तक सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाएं सही तरीके से पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है और केंद्र सरकार विकास की दौड़ में पीछे रह गए समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए कृतसंकल्प है.

वाराणसी के बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नरेन्द्र मोदी एप के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हमारे कार्यकर्ता समाज सेवा से जुड़ते हैं तो भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की योजनायें और कार्यक्रम आम जनता तक पहुँचती हैं और जनता और सरकार के बीच की कड़ी मजबूत होती है, साथ ही भरोसा भी दृढ़ होता है.

मोदी ने कहा, ‘‘ यह हमारी जिम्मेदारी है कि समाज के गरीब और सामान्य जन तक सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाएं सही तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचे. केंद्र की बीजेपी सरकार विकास की दौड़ में पीछे रह गए समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए कृतसंकल्प है. ’’ उन्होंने काशी का विकास तेज गति से होने का जिक्र करते हुए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीजेपी कार्यकर्ताओं की लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए अथक परिश्रम की भावना की सराहना की.

बीजेपी कार्यालय की विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी का चहुंमुखी विकास और कायाकल्प हो रहा है. यह हमारी जिम्मेदारी है कि समाज के गरीब और सामान्य जन तक सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाएं सही तरीके से लाभार्थियों तक पहुंच पाए. मोदी ने कहा कि पिछले चार सालों में लगभग 5 करोड़ लोग गरीबी से मुक्त हो गए हैं. ‘उड़ान’ योजना से आम नागरिक भी अब वायुयान से सफ़र कर सकते हैं. आजादी के 67 सालों में जितने शौचालय देश में बने, उससे अधिक बीजेपी सरकार के चार सालों में बने हैं. उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार स्वच्छ भारत अभियान से देश में तीन लाख बच्चों की जिंदगी सलामत हुई है. उन्होंने कहा कि हमारा देश स्केल और स्पीड से आगे बढ़ रहा है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि आगामी 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर दुनिया भर के भारतवंशी काशी आयेंगे, हमें उन्हें काशी की आध्यात्मिक और भारतीय संस्कार की संस्कृति का दर्शन कराना है. मोदी ने काशी के हर घर, परिवार, गली-मोहल्ला अतिथियों के आतिथ्य सत्कार के नये-नये रंगों और आयामों के साथ तैयार होने के संबंध में कुछ सुझाव भी दिया.

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरेक काशीवासी वाराणसी की वैश्विक पहचान के लिए अपना योगदान दें. प्रधानमंत्री ने काशी में आगामी 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले “स्वच्छता ही सेवा” अभियान को सफल बनाने की कार्यकर्ताओं से अपील की. प्रधानमंत्री ने वाराणसी में बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और समाजसेवी संदीप अग्रवाल के कल रात हुए निधन पर शोक व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने शुरू किया 2022 तक भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजने का मिशन

क्या चुनाव की वजह से AAP नेता आतिशी मार्लेना ने बदला नाम?

नीतीश के 'सुशासन' की पोल खोल रहे हैं लड़कियों से छेड़खानी के ये Viral वीडियो

महंगे पेट्रोल-डीजल की आग से राहत नहीं, पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 15 पैसे महंगा हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget