एक्सप्लोरर

वाराणसी: BHU ट्रामा सेंटर में चूहों का आतंक, तार कुतरने से लगी आग में 20 लाख का नुकसान

बीएचयू के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट का कहना है कि चूहे गणेश जी की सवारी हैं, इसलिए उन्हें हटाया जाना संभव नहीं है.

नई दिल्ली: देश के अस्पताल आए दिन दुर्व्यवस्था के लिए चर्चा में रहते हैं. इसी तरह आजकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का बीएचयू ट्रामा सेंटर चर्चा में है. चूहों के आतंक की वजह से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर चर्चा में आ गया है. हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते मंगलवार को ट्रॉमा सेंटर में चूहों के चलते आग लग गई और करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया.

जांच के लिए बनी टीम, वीसी को देगी रिपोर्ट सीसीटीवी कैमरे को बैकअप देने के लिए लगी बैटरी के तार को चूहों ने कुतर दिया. इससे स्पार्किंग होने लगी और बाद में आग लग गई. इस पूरे मामले की जांच के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक टीम बनाई है, जो चूहों के आतंक पर कुलपति को जांच रिपोर्ट देगी.

पूरे अस्पताल में चूहों की भरमार, प्राइवेट कंपनी भी नहीं मार पाई ट्रॉमा सेंटर के सेंट्रलाइज एसी प्लांट समेत पूरे अस्पताल में चूहों की भरमार है. इनके चलते कभी फायर अलार्म अपने आप बजने लगता है तो कभी सीसीटीवी कैमरा बंद हो जाता है. ट्रॉमा सेंटर प्रबंधन ने एक प्राइवेट कंपनी को चूहों को मारने का ठेका दिया है लेकिन बीते दो महीने से कंपनी के काम करने के बावजूद अभी भी ट्रामा सेंटर चूहों से मुक्त नहीं हो पाया.

कैंटीन और स्टोर में भी चूहों का आतंक बीएचयू ट्रामा सेंटर भवन की छत में लगे हार्ड बोर्ड में चूहों के बिल हैं. इसी रास्ते वे वार्ड से खाने पीने की चीजें ले जाते हैं. चूहों के आतंक ना सिर्फ वार्डों में बल्कि कैंटीन और स्टोर तक में है.

चूहे गणेश जी सवारी, हटाए नहीं जा सकते: मेडिकल सुपरिंटेंडेंट इस समस्या पर हमने जब बीएचयू के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ओपी उपाध्याय ने 'अभूतपूर्व' तर्क दिए. सुपरिंटेंडेंट साहब का कहना है कि चूहे गणेश जी की सवारी हैं, इसलिए उन्हें हटाया जाना संभव नहीं है. ओपी उपाध्याय का कहना है कि चूहे हर जगह होते हैं, और अस्पताल में भी हैं.

मध्य प्रदेश में चूहों की वजह से गिरी इमारत उल्लेखनीय है कि बीते दिनों आपने मध्य प्रदेश की एक तस्वीर देखी होगी, जिसमें चूहों की वजह से तीन मंजिला इमारत ढह गई. बीएचयू में आजकल कुछ ऐसे ही हालात हैं, जहां अस्पताल के अंदर चूहों की भरमार से ना सिर्फ मरीज और उनके परिजन परेशान हैं बल्कि अस्पताल के अंदर रखे सामानों को भी नुकसान हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget