एक्सप्लोरर

नए साल पर बॉर्डर से सटे इन राज्यों में हो सकते हैं आतंकी हमले, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

Terror Alert In India: नए साल पर पाकिस्तान से लगे उत्तर भारतीय राज्यों में पुलिस स्टेशनों और सरकारी बिल्डिंगों पर आतंकी हमले हो सकते हैं. पुलिस ने चौकन्ना रहने के लिए कहा है.

Terror Attack Alert: नए साल की आहट सुनाई देने लगी है. आज 30 दिसंबर है, साल 2022 खत्म होने में एक दिन और बाकी है. फिर 2023 का सवेरा हो जाएगा. इस बीच खुफिया एजेंसियों (Intelligence Bureau) ने अलर्ट जारी किया है कि नए साल के मौके पर आतंकी बड़ी साजिश रच सकते हैं. पंजाब पुलिस ने हाल में ही पाकिस्तान बॉर्डर के उस पार से तस्करी करने वालों के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था, 2 घुसपैठिए हेरोइन और हथियारों समेत दबोचे गए थे.

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान से लगे उत्तर भारतीय राज्यों में पुलिस स्टेशनों और सरकारी बिल्डिंगों पर आतंकी हमले (Terror Attack) हो सकते हैं. जम्मू कश्मीर से पंजाब तक नए साल पर 'टेरर अलर्ट' जारी किया गया है, पंजाब पुलिस ने भी चौकन्ना रहने को कहा है.

अधिकारियों ने कहा कि पिछले कई महीनों से पाकिस्तान सीमा पार से ड्रोन के मामले बढ़ गए हैं, हालांकि नापाक गतिविधियों से निपटने के लिए बीएसएफ बॉर्डर पर मुस्तैद रहती है.

LOC पर घुसपैठ की कोशिश में लगे आतंकी 

अभी जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भी भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर आई है. जहां जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LOC पर घुसपैठ की कोशिश में लगे आतंकियों पर सेना के जवानों फायरिंग की है. बताया जा रहा है कि सेना ने यह कार्रवाई कुछ संग्दिध मूवमेंट दिखने के बाद की. न्यूज एजेंसी ANI ने जानकारी दी कि पिछले दिनों राज्य में कई आतंकियों को सेना के जवानों ने मौत की नींद सुला दिया, जो हमले की फिराक में थे.

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाई अलर्ट

जम्मू में मुठभेड़ में चार आतंकियों के मारे जाने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाई अलर्ट रखा गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि चार हथियारबंद आतंकवादी पाकिस्तान से घुसपैठ करने के बाद बुधवार को एक ट्रक में कश्मीर आ रहे थे, तभी सुरक्षा बलों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई, जिसमें वे चारों मारे गए.

यह भी पढ़ें: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास खड़े 15 इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में अचानक लगी आग, वजहों की हो रही जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget