एक्सप्लोरर

Curfew In Shivamogga: कर्नाटक में वीर सावरकर के पोस्टर पर विवाद, शिवमोगा में तनाव के बाद लगाया गया कर्फ्यू

Shivamogga Latest News: लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा, फिलहाल पूरे शिमोगा टाउन में धारा 144 लागू कर दी गई है. 

Tension In Karnataka: कर्नाटक के शिवमोगा में कुछ लोगों ने वीर सावरकर (Veer Savarkar Poster) के पोस्टर्स को हटाकर टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) के पोस्टर लगाने की कोशिश की, जिसके बाद इलाके में इस वक्त तनाव का माहौल बन गया है. पूरा मामला आमिर अहमद सर्कल का है. लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. फिलहाल पूरे शिवमोगा टाउन में धारा 144 लागू कर दी गई है. 

रविवार को भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां वीर सावरकर के पोस्टर्स को फाड़ दिया गया था. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था. आज फिर एक बार ऐसा ही मामला सामने आया है. इस घटना के विरोध में बेंगलुरु में कल टीपू सुल्तान के भी पोस्टर फाड़े गए थे.

मेंगलुरु में वीर सावरकर का बैनर हटाया गया

वहीं मेंगलुरु के सुरतकल चौराहे का नाम हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकार के नाम पर रखने वाले एक बैनर को हटा दिया गया है. सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ताओं ने इस बैनर पर आपत्ति जतायी थी. एसडीपीआई की सुरतकल इकाई ने बैनर पर आपत्ति जतायी और इसे पुलिस के संज्ञान में लेकर आयी. निगम आयुक्त अक्षय श्रीधर ने बैनर को हटाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद रविवार शाम को बैनर हटा दिया गया.

ये भी पढ़ें- Independence Day : स्पेस में फहराया तिरंगा, पृथ्वी से 30 किमी दूर ऐसे मनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ, देखिए वीडियो

नगर निगम ने मंजूर किया था प्रस्ताव

मेंगलुरु शहर के नगर निगम ने इससे पहले मेंगलुरु उत्तर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक वाई भारत शेट्टी के अनुरोध पर इस चौराहे का नाम सावरकर के नाम पर रखने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया था. नगर निगम सावरकर के नाम पर इसका आधिकारिक नामकरण किए जाने के लिए सरकार की अनुमति का इंतजार कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में कैबिनेट का फॉर्मूला तय- कांग्रेस को मिलेंगे इतने मंत्रीपद, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान कर रहा ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ की नौटंकी, भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
पाकिस्तान कर रहा ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ की नौटंकी, भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget